Gyanendra Sharma
Read More
---विज्ञापन---
Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। कर्नाटक में कांग्रेस लौटती दिख रही है। इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, कांग्रेस 121, भाजपा 72, जेडीएस 24 और अन्य 7 सीटों पर आगे है। यानी कांग्रेस अभी बहुमत के आंकड़े 113 के पार चल रही है। इसी बीच कर्नाटक के हावेरी से एक बड़ी खबर सामने आयी। हावेरी में बीजेपी प्रत्याशी शिवराज सज्जन के निवास स्थान के अंदर एक सांप मिलने की सूचना मिली। जब सांप मिला उस वक्त मुख्यमंत्री बोम्मई वहीं मौजूद थे और बीजेपी के नेताओं के साथ मीटिंग कर रहे थे।
हालांकि बाद में वहां मौजूद कर्माचारियों ने सांप को बाहर निकाला। कर्नाटक के सीएम बोम्मई के सामने जो सांप पाया गया वो एक कोबरा था। कोबरा सांप मिलने की जानकारी के बाद थोड़ी देर के लिए हड़कंप मच गया था। हालांकि सांप का रेस्क्यू कर के छोड़ दिया गया है।
#WATCH A snake which had entered BJP camp office premises in Shiggaon, rescued; building premises secured amid CM's presence pic.twitter.com/1OgyLLs2wt
— ANI (@ANI) May 13, 2023
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में कांग्रेस आगे चल रही है। कांग्रेस पार्टी 119 सीटों पर आगे है। वहीं, बीजेपी 72 सीटों पर आगे है। जबकि जेडीएस 26 पर आगे है। कर्नाटक की जीत से कांग्रेस के कर्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। कर्नाटक विजय का संदेश देने के लिए देशभर में प्रदेश कांग्रेस कार्यालयों पर जश्न की तैयारी कर रही है। पार्टी कार्यालय के बाहर कांग्रेस के कार्यकर्ता और समर्थक जश्न मना रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।