Karnataka Election: बेंगलुरु में PM मोदी का 8 किमी का मेगा रोड शो; शिवमोग्गा जनसभा में कांग्रेस पर साधा निशाना

Karnataka Election, PM Modi Road Show, Bengaluru News, Shivamogga News

Karnataka Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बेंगलुरु में शहर के पूर्वी हिस्से में चुनावी प्रचार करते हुए 8 किलोमीटर का रोड शो किया। सुबह करीब 10 बजे पीएम मोदी ने न्यू तिप्पासंद्रा में केम्पेगौड़ा की प्रतिमा से अपनी रैली शुरू की। एचएएल रोड 2 स्टेज और हलासुरु से होते हुए ट्रिनिटी सर्कल पहुंचे। इसके बाद वे शिवमोग्गा पहुंचे। यहां उन्होंने जमसभा को संबोधित किया।

विज्ञापन

बेंगलुरु में रोडशो के बाद शिवमोग्गा पहुंचे पीएम मोदी

बेंगलुरु में रोड शो के दौरान, सड़क के दोनों ओर हजारों की संख्या में समर्थक नजर आए। उन्होंने पीएम मोदी पर फूलों की वर्षा की। चुनावी प्रचार के आखिरी चरण में पहुंचने के साथ ही पीएम मोदी ने कर्नाटक के शिवमोग्गा शहर में जनसभा को संबोधित किया।

विज्ञापन

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शिवमोग्गा में पीए मोदी ने कहा कि हमने रोड शो जल्दी किया, क्योंकि आज नीट की परीक्षा थी। कोई भी राजनीतिक दल इतनी जल्दी रैली, जनसभा करने की हिम्मत नहीं करता। मोदी ने कहा, मुझे आज बेंगलुरु की जनता से बहुत प्यार मिला।

विज्ञापन

मोदी बोले- किसानों पर बोझ नहीं आने दिया

उन्होंने कहा कि हमने 9 वर्षों में किसानों को 2,000 नए प्रकार के बीज उपलब्ध कराए हैं। संकटों के बावजूद हमने कभी देश में खाद की कमी नहीं होने दी। रूस-यूक्रेन संकट के कारण उर्वरक कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि हुई, लेकिन हमने इसे देश के किसानों पर बोझ नहीं आए दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में लड़कियों की शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को पीछे धकेल दिया गया था।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

कांग्रेस ने स्कूलों में लड़कियों के लिए अलग से शौचालय नहीं बनवाया। इस कारण से लड़कियां पढ़ाई छोड़ देती थीं, लेकिन भाजपा ने लड़कियों के साथ हो रहे अन्याय को दूर करने के लिए अभियान चलाया। आज ज्यादा से ज्यादा लड़कियां स्कूल जा रही हैं। कांग्रेस की राजनीति और विकास कार्य दोनों ही कागजों पर हैं। वे कभी कर्नाटक का विकास नहीं कर सकते।

विज्ञापन

वे झूठ का सौदा करते हैंः पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि वे (कांग्रेस) सिर्फ झूठ का सौदा कर रहे हैं। अतीत में कांग्रेस सरकार की ओर से कर्नाटक की महिलाओं की पूरी तरह से उपेक्षा की गई थी। उन्होंने किसानों के लिए कोई विकास कार्य नहीं किया है। भाजपा ने राज्य के किसानों के लिए काम किया है। अब कांग्रेस के सभी झूठ पूरी तरह से बेनकाब हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ