Karnataka Election: भाजपा से बगावत कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने रविवार को राहुल गांधी से पहली बार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी से कई मुद्दों पर बातचीत की। शेट्टार ने मुलाकात के बाद आरोप लगाया कि बीजेपी में पुराने नेताओं की उपेक्षा की जा रही है। उनके बुरे बर्ताव के चलते मैं कांग्रेस में शामिल हुआ हूं। राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के नेता हैं, इसलिए मैंने उनसे मुलाकात की है।
कुछ लोग सरकार को नियंत्रित कर रहे
जगदीश शेट्टार ने गुरुवार को आरोप लगाया कि निहित स्वार्थ वाले कुछ लोग कर्नाटक में भाजपा सरकार को नियंत्रित कर रहे हैं। कर्नाटक में भाजपा सरकार ने 5 साल पूरे कर लिए हैं। लोग वरिष्ठों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं, लेकिन विकास जैसे अन्य मुद्दों पर वे चुप हैं। क्या महत्वपूर्ण मुद्दे हल हो गए हैं?
हुबली सीट से चुनाव लड़ रहे शेट्टार
जगदीश शेट्टार ने बीते बुधवार को हुबली-धारवाड़-मध्य विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। जगदीश शेट्टार लिंगायत समुदाय से भाजपा को छोड़कर एक सप्ताह से भी कम समय में कांग्रेस में शामिल होने वाले दूसरे वरिष्ठ नेता बन हैं। इससे पहले कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी कांग्रेस में शामिल हुए थे। शेट्टार का भाजपा के उम्मीदवार महेश तेंगिंकाई से मुकाबला है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 10 मई को एक ही चरण में होंगे, जिसकी मतगणना 13 मई को होगी।
संबंधित खबरें
इंटरनेट बंद पर गृह मंत्रालय ने SC को दिया जवाब, सचिव ने मांगी माफी?
13 mins agoSIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
2 hrs ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
3 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
4 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
4 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
5 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
5 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
6 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
8 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines