हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Karnataka Election: 'कर्नाटक में टूट जाएगी जेडीएस...', गठबंधन पर जयराम रमेश का बड़ा बयान, बोले- होगी पीएम मोदी की हार

विज्ञापन
Congress Leader Jairam Ramesh (File Photo)

Karnataka Election: कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया कि शनिवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद जनता दल (सेक्युलर) “विघटित” हो जाएगी। उन्होंने साफ किया कि एचडी कुमारस्वामी की पार्टी के साथ गठबंधन की कोई गुंजाइश नहीं है। जयराम रमेश की ये टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब जेडीएस के पूर्व प्रवक्ता तनवीर अहमद ने दावा किया था कि नतीजों से पहले पार्टी ने तय कर लिया था कि किसके साथ गठबंधन किया जाएगा। हालांकि जेडीएस ने तनवीर के बयान से खुद को अलग कर लिया।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पीएम मोदी की हार है, क्योंकि उनके अलावा कर्नाटक में किसी ने प्रचार नहीं किया। भाजपा की कर्नाटक में हार के बाद दिल्ली का दरवाजा 2024 में कांग्रेस के लिए खुला है।

हमने वोकल फॉर लोकल को अपनाया

उन्होंने कहा कि सभी एग्जिट पोल में दिखाया गया है कि कांग्रेस पार्टी आगे है, किसी ने भाजपा को बहुमत नहीं दिया। कर्नाटक में इस बार हमारी रणनीति का एक ही सिद्धांत था कि ये स्थानीय चुनाव हैं, प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव नहीं हैं। हमने हमारी रणनीति को वोकल फॉर लोकल बनाया और इसलिए कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है।

जेडीएस प्रमुख बोले- हम नतीजों का इंतजार कर रहे

कर्नाटक जेडीएस के प्रमुख सीएम इब्राहिम ने कहा कि तनवीर अहमद अब पार्टी के प्रवक्ता नहीं हैं। हमने किसी पार्टी से गठबंधन का फैसला नहीं किया है। तनवीर अहमद खुद को पार्टी का प्रवक्ता बताने का दावा कर रहे हैं और उन्होंने मीडिया से कहा कि गठबंधन पर फैसला हो गया है। मैं स्पष्ट कर दूं कि वह अब जेडीएस के साथ नहीं हैं और उनकी टिप्पणियां निराधार हैं। हम कल के नतीजे का इंतजार करेंगे।

हालांकि, कुमारस्वामी ने कहा कि जेडीएस चुनावों में किंगमेकर होगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने बुधवार को रामनगर में अपना वोट डालने के बाद ये बयान दिया था।

यह भी पढ़ें: Air India: पायलट ने महिला मित्र को कॉकपिट में बिठाया, एयर इंडिया पर DGCA ने ठोंका 30 लाख का जुर्माना

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें