Karnataka Assembly Election 2023: कांग्रेस ने शनिवार को कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए 43 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी की है। इसमें 16 नए चेहरे शामिल हैं। वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी ने दूसरी सीट कोलार से चुनाव लड़ने के अनुरोध को ठुकरा दिया गया। कांग्रेस ने कोथूर जी मंजूनाथ को कोलार से मैदान में उतारा है।
वहीं, बीते शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी को बेलगावी जिले के अथानी से टिकट मिला है। साथ ही, जद (एस) के वरिष्ठ नेता केएम शिवलिंग गौड़ा को अरसीकेरे से मैदान में उतारा गया है। गौड़ा हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए थे।
यह भी पढ़ें: कर्नाटक में BJP को एक और झटका: फाइटर रवि ने प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा, विवादों से है गहरा नाता
नए चेहरों में मार्गरेट अल्वा का बेटे भी शामिल
नए चेहरों में पूर्व केंद्रीय मंत्री और उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के बेटे निवेदित अल्वा और पूर्व राज्य मंत्री मोतम्मा की बेटी नयना ज्योति झावर शामिल हैं।
इससे पहले पार्टी ने 25 मार्च को 124 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसके बाद 6 अप्रैल को तीसरी सूची में 42 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया था। अब तक कुल 209 उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है।
और पढ़िए – ‘पिता से शादी का खर्च पाना हर बेटी का हक…’, केरल हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, जानें मामला
दूसरी सीट से सिद्धारमैया लड़ना चाहते थे चुनाव
सिद्धारमैया का नाम पहली सूची में था। उन्हें वरुणा से टिकट मिला था। लेकिन वे दूसरी सीट कोलार से भी चुनाव लड़ना चाहते थे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान का मान्य होगा।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली, पटाखों से दिल्ली की हवा हुई ‘बहुत खराब'
1 hr agoदिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
4 hrs ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
11 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
12 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
13 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
15 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
1 day agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
1 day agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
1 day ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines