---विज्ञापन---

देश angle-right

कर्नाटक में BJP को एक और झटका: फाइटर रवि ने प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा, विवादों से है गहरा नाता

Karnataka Assemblye Election 2023: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के ऐलान के साथ पार्टियों में भगदड़ मची हुई है। इसी बड़ी में भाजपा को एक और झटका लगा है। भाजपा नेता बीएम मल्लिकार्जुन, जिन्हें फाइटर रवि के नाम से जाना जाता है, ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने आलाकमान को लेटर लिखकर पार्टी की […]

---विज्ञापन---

Karnataka Assemblye Election 2023: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के ऐलान के साथ पार्टियों में भगदड़ मची हुई है। इसी बड़ी में भाजपा को एक और झटका लगा है। भाजपा नेता बीएम मल्लिकार्जुन, जिन्हें फाइटर रवि के नाम से जाना जाता है, ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने आलाकमान को लेटर लिखकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

उधर, पूर्व उप मुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी कांग्रेस में जा चुके हैं। उन्हें कांग्रेस ने अथानी सीट से मैदान में उतारा है। पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार भी टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे हैं। उनके कांग्रेस में जाने की अटकले में लगाई जा रही हैं। हालांकि शनिवार को जगदीश शेट्टार ने अटकलों पर विराम लगाते हुए साफ कर दिया कि उनकी किसी भी पार्टी से बात नहीं हुई है।

---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Tamil Nadu: शिवकाशी की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, छत और दीवारें खंडहर में तब्दील, दो की मौत

जानिए कौन हैं फाइटर रवि?

बीएम मल्लिकार्जुन उर्फ फाइटर रवि का विवादों से भी नाता है। वे 2022 में भाजपा में शामिल हुए थे। क्रिकेट में सट्टेबाजी के आरोप में फाइटर रवि को 2011 में बेंगलुरु सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने एक छापे में पकड़ा था। इसके बाद 2018 में भी गिरफ्तार किया था।

शेट्टार बोले- जल्द आएगी अच्छी खबर

जगदीश शेट्टार चुनाव लड़ना चाहते हैं, लेकिन उन्हें अभी तक टिकट नहीं मिला है। शनिवार को उन्होंने कहा कि उनकी भाजपा नेता प्रह्लाद जोशी से बात हुई है। जोशी ने सारी स्थिति और हाईकमान के राय के बारें में भी अवगत कराया है। मुझे पूरी उम्मीद है कि अच्छी खबर आएगी।

---विज्ञापन---

बीते दिनों कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भी दावा किया था कि शेट्टार को टिकट मिलने की 99 फीसदी संभावना है।

यह भी पढ़ें: 16 अप्रैल को CBI के सामने पेश होंगे दिल्ली CM केजरीवाल, सांसद संजय सिंह बोले- ‘अत्याचार का अंत जरूर होगा’

भाजपा ने 224 में से 213 उम्मीदवारों का किया ऐलान

कर्नाटक में 10 मई को वोटिंग और 13 मई को नतीजे आएंगे। राज्य में 224 विधानसभा की सीटें हैं। भाजपा अब तक दो सूची जारी कर चुकी है। कुल 224 सीटों में से 213 पर नामों का ऐलान कर दिया गया है।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Apr 15, 2023 07:27 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola