Karnataka Election: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के नेता एचडी कुमारस्वामी ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी कीमत पर भी लिंगायत समुदाय से मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी। कुमारस्वामी बादामी में पार्टी उम्मीदवार हनुमंता मविनमारा के लिए प्रचार करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने उटपटांग बयानबाजी के लिए भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
ब्राह्मण को सीएम बनाने का हो रहा खेल
कुमारस्वामी ने कहा, ‘मैं पहले भी यह कह चुका हूं कि बीजेपी किसी भी कीमत पर लिंगायत को सीएम नहीं बनाएगी। दरअसल एक ब्राह्मण को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पर्दे के पीछे काम चल रहा है। आगे उन्होंने कहा कि लोगों की वास्तविक समस्याओं के बजाय सांप और विषकन्या जैसे मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। ऐसी राजनीति की कोई आवश्यकता नहीं है। क्या इन चीजों से लोगों का जीवन सुधरेगा?
यह भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: अजब कर्नाटक की गजब राजनीति, पॉलिटिक्स में उतार-चढ़ाव का संपूर्ण विश्लेषण
डबल इंजन सरकार ने प्रदेश को लूटा
कुमारस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री हर किसी की आलोचना करते हैं। चाहे परिवार ही क्यों न हो। डबल इंजन सरकार की बात करते हैं। लेकिन, मैं पूछना चाहता हूं कि राज्य में भ्रष्टाचार क्यों नहीं रोका गया। डबल-इंजन सरकार ने राज्य को लूट लिया है।
हम कन्नडिगाओं की टीम
उन्होंने जद (एस) को एक दूसरे की “बी टीम” कहने पर भाजपा और कांग्रेस दोनों पर हमला किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जद(एस) को कांग्रेस की बी टीम कहते हैं। विपक्ष के नेता सिद्धारमैया जेडी(एस) को भाजपा की बी टीम कहते हैं। हम देश के लोगों और कन्नडिगाओं की टीम हैं।
और पढ़िए – Karnataka Election 2023: कर्नाटक में भाजपा पर बरसे राहुल गांधी, बोले- ये कमीशन चोरी करने वाली सरकार
10 मई को डाले जाएंगे वोट
224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा का विधानसभा कार्यकाल 24 मई को समाप्त होगा। कर्नाटक विधानसभा के लिए मतदान 10 मई को होना है और वोटों की गिनती 13 मई को होगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
6 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
6 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
8 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
8 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
10 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
11 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
12 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
12 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
12 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines