हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Karnataka Election 2023: सिद्धारमैया दो सीटों से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव! बोले- ये मेरा आखिरी चुनाव होगा

विज्ञापन

Karnataka Election 2023: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता सिद्धारमैया ने मंगलवार को घोषणा की कि वे वरुणा विधानसभा सीट के अलावा कोलार सीट से भी चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से मुझे वरुणा सीट के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। अब मैंने हाईकमान से कोलार सीट से चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांगा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में मुझे यकीन नहीं था कि मैं चामुंडेश्वरी विधानसभा सीट से जीत दर्ज करुंगा। इसके बाद भी मैंने बादामी विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़ा। इस बार मुझे वरुणा निर्वाचन क्षेत्र से जीतने का पूरा भरोसा है, लेकिन कोलार के लोगों ने मुझे प्यार दिया है और मुझे स्थानीय लोगों ने कोलार से चुनाव लड़ने को कहा है, इसलिए मैंने हाईकमान से कोलार से भी टिकट मांगा है।

सिद्धारमैया बोले- ये मेरा आखिरी चुनाव होगा

सिद्धारमैया ने दोहराया कि आगामी 10 मई को होने वाला विधानसभा चुनाव उनका आखिरी चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि इस चुनाव के बाद मैं चुनावी राजनीति से दूर रहूंगा। मैं वरुणा निर्वाचन क्षेत्र का बेटा हूं। मुझे यकीन है कि लोग मुझे आशीर्वाद देंगे। मेरा इरादा वरुणा निर्वाचन क्षेत्र में अपने राजनीतिक करियर को समाप्त करने का है।

कांग्रेस विधायक दल के नेता का पद संभालने वाले सिद्धारमैया को पिछले शनिवार को जारी उम्मीदवारों की पहली सूची में उनके पैतृक क्षेत्र वरुणा से उतारा गया है। हालांकि, पूर्व सीएम ने यह स्पष्ट कर दिया है कि ओल्ड मैसूर क्षेत्र में कोलार उनकी पसंदीदा सीट है और उन्होंने पहले ही वहां चुनाव प्रचार शुरू कर दिया था।

10 मई को डाले जाएंगे वोट, 13 को नतीजे

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज तारीखों का ऐलान कर दिया गया। दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने तारीखों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि राज्य की सभी 224 सीटों के लिए एक चरण में 10 मई को वोट डाले जाएंगे और 13 मई को वोटों की गिनती होगी।

बता दें कि विधानसभा चुानव में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं। सत्तारूढ़ भाजपा, कांग्रेस और जद (एस) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। भाजपा जहां भारी अंतर के साथ सत्ता में दूसरे कार्यकाल पर नजर गड़ाए हुए है, वहीं कांग्रेस ने 224 सदस्यीय विधानसभा में कम से कम 150 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें