PM Modi Roadshow: बेंगलुरु में पीएम मोदी ने किया 26KM लंबा रोड शो, दो जनसभाओं को भी करेंगे संबोधित

Karnataka election 2023, assembly election 2023, pm modi roadshow, bengaluru traffic advisory

PM Modi Roadshow: कर्नाटक चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बेंगलुरु में 26 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। रोड शो यहां के 8 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरा। रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर मौजूद लोग पीएम मोदी पर फूलों की बारिश करते रहे।। इस दौरान पीएम मोदी हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। बता दें कि रोड शो के बाद पीएम मोदी दो जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।

PM मोदी का रोड शो न्यू थिप्पसंद्रा में केम्पे गौड़ा प्रतिमा से शुरू किया गया जो ब्रिगेड रोड के युद्ध स्मारक पर खत्म हुआ। भाजपा ने रोड शो का नाम ‘नम्मा बेंगलुरु, नम्मा हेम’ रखा है जिसका हिंदी में मतलब हमारा बेंगलुरु, हमारा गौरव है।

प्रधानमंत्री मोदी का आज होने वाला रोड शो 36 किलोमीटर का था, लेकिन कुछ कारणों से रोड शो के कार्यक्रम में बदलाव किया गया और इसे दो दिन में बांट दिया गया। पीएम मोदी रविवार को भी रोड शो करेंगे। कहा जा रहा है कि बेंगलुरु के लोगों की परेशानियों को देखते हुए रोड शो के कार्यक्रम में बदलाव किया गया।

तीन दिनों के कर्नाटक दौरे पर हैं पीएम मोदी

पीएम मोदी चुनावी राज्य कर्नाटक के तीन दिन के दौरे पर हैं। उनके दौरे का आज दूसरा दिन था। पहले दिन पीएम मोदी ने बेल्लारी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया था। इस दौरान पीएम मोदी ने फिल्म द केरला स्टोरी का जिक्र किया था और विपक्षी कांग्रेस पर भी निशाना साधा था। पीएम ने अपने संबोधन में कहा था कि ये फिल्म केरला में आतंकी साजिश का खुलासा करती है।

दोपहर बाद जनसभाओं को भी करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री मोदी रोड शो के बाद बादामी और हावेरी में भी जनसभा करेंगे। बता दें कि कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 10 मई को वोट डाले जाएंगे। 13 मई को मतों की गिनती होगी। आठ मई को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ