Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कर्नाटक के बीदर जिले के हुमनाबाद में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के शुरू होते ही कांग्रेस नेताओं ने मुझे गालियां देना शुरू कर दिया है। पीएम ने कहा कि अब तक कांग्रेस ने मुझे 91 बार गालियां दी है।
पीएम मोदी ने कहा कि अगर इतना ध्यान कांग्रेस के नेताओं ने गुड गवर्नेंस में लगाया होता तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए किया होता तो आज कांग्रेस की इतनी दुर्दशा नहीं होती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास रहा है कि जिसने भी देश के विकास के लिए काम किया, इन्होंने उन्हें गालियां दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है जिसने संविधान निर्माता बाबा साहब को भी गालियां दी थी। बाबा साहेब ने खुद बताया था कि कांग्रेस उन्हें गालियां देती है। कांग्रेस बाबा साहेब को राक्षस, राष्ट्रद्रोही, दगाबाज दोस्त कहते थे। आज फिर कांग्रसे वीर सावरकर को गालियां देती है। बड़े से बड़े महापुरुष कांग्रेस की गालियों के शिकार हुए हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस अगर बाबा साहेब और वीर सावरकर की तरह मुझे गालियां दे रही है तो मैं इसे उपहार के तौर पर देखता हूं। वो गालियां देते रहे लेकिन मैं खुद को जनता की सेवा में खपाता रहूंगा। आपके आशीर्वाद से सभी गालियां मिट्टी में मिल जाएगी। पीएम मोदी ने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि इस विधानसभा चुनाव में मेरी शुरुआत बीदर से हो रही है। बीदर का आशीर्वाद मुझे तब भी मिला था जब मैं पीएम पद का उम्मीदवार बना था।
पीएम मोदी बोले- ये चुनाव कर्नाटक को देश में नंबर एक बनाने का चुनाव है
प्रधानमंत्री ने कहा कि कर्नाटक में चुनाव सिर्फ 5 साल के लिए यहां सरकार बनाने के लिए नहीं हैं, बल्कि राज्य को देश में नंबर 1 बनाने के लिए है। पीएम ने कहा कि ये चुनाव विकसित भारत के सपने को साकार करने में कर्नाटक की भूमिका तय करेंगे। कर्नाटक में वास्तविक विकास सुनिश्चित करने के लिए, डबल-इंजन सरकार की निरंतरता एक पूर्व-आवश्यकता है।
पीएम मोदी ने कहा कि ऐसी डबल इंजन और डबल पावर वाली सरकार ही कर्नाटक को नंबर वन बना सकती है। आप सब एक ऐसा कर्नाटक चाहते हैं जहां हाइवे और एक्सप्रेस-वे का विस्तार होता रहे, जहां मेट्रो की सुविधा और ज्यादा जिलों तक हो, जहां और भी अधिक संख्या में ‘वन्दे भारत’ जैसी आधुनिक ट्रेनें चलें, जहां हर खेत में सिंचाई की आधुनिक सुविधाएं हो।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में सामान्य मानवी ने कर्नाटक में विकास की जो रफ़्तार देखी है वो रुकना नहीं चाहते और आपके इन सपनों को पूरा करने का बीड़ा बीजेपी ने उठाया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार का मतलब होता है- डबल बेनिफिट, डबल स्पीड। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस शासन की तुलना में भाजपा शासन में राज्य में विदेशी निवेश तीन गुना बढ़ा है। प्रदेश में दोगुनी गति से दोहरा विकास हो रहा है।
पीएम बोले- कांग्रेस ने कर्नाटक के किसानों और लोगों से किए थे झूठे वादे
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने केवल कर्नाटक के किसानों और लोगों से झूठे वादे किए थे। इन्होंने छत्तीसगढ़ और राजस्थान के किसानों से जो वादे किए वो अभी तक धरती पर उतरे नहीं हैं। कांग्रेस ने इस क्षेत्र के गन्ना किसानों को अपने हाल पर छोड़ दिया था जबकि हम उनकी समस्याओं को प्राथमिकता पर दूर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के तहत राज्य के किसानों को कोई लाभ नहीं मिला।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि डबल इंजन सरकार से जो फायदा होता है उसका एक उदाहरण कर्नाटक में आया विदेशी निवेश है। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार की वजह से देश में विदेशी निवेश में रिकार्ड बढ़ोत्तरी हुई है। कांग्रेस की सरकार में हर साल 30,000 करोड़ रुपए के आस-पास विदेशी निवेश कर्नाटक में आता था, भाजपा की सरकार में अब हर साल करीब 90,000 करोड़ रुपए का विदेशी निवेश कर्नाटक में आ रहा है।
कांग्रेस को कभी गरीब की तकलीफ नहीं समझ आई: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि जब हमने पीएम किसान सम्मान निधि शुरू की थी तब कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस की सरकार थी। इनको किसानों से कितनी नफरत है देखिए कि ये लाभार्थी किसानों की सूची केंद्र सरकार को भेजने में रुकावटें पैदा करते थे। उनको तकलीफ यह थी इसमें बीच में कोई कटकी नहीं थी, पैसा सीधे किसानों के खाते में जा रहा था। कांग्रेस को कभी गरीब की तकलीफ समझ ही नहीं आई, इन्होने कभी गरीबी देखी ही नहीं।
और पढ़िए – केंद्र सरकार ने 14 मोबाइल एप्स पर लगाए बैन, आतंकी गतिविधियों में हो रहा था इस्तेमाल
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस वो दल है जो विकास में भी राजनीति करती है, रोड़े अटकाती है। जब तक कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार रही उसने गरीबों के घर बनाने की रफ़्तार धीमी कर दी। डबल इंजन की सरकार बनने के बाद कर्नाटक में गरीबों को 9 लाख के आस पास पक्के घर मिलना तय हुआ। भाजपा ने बीदर में करीब 30 हजार घर बनाए हैं यानी बीदर की 30 हजार बहनों को हमने ‘लखपति दीदी’ बनाया है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
1 hr agoLIVE: 'ठगों का मेला', आज INDIA ब्लॉक की महारैली पर दिल्ली BJP ने कसा तंज
3 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
3 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
10 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
10 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
11 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
11 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
12 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
13 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines