Karnataka Election 2023: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज कर्नाटक चुनाव के लिए सोमवार को अपनी पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया। इस दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और पार्टी के दिग्गज बीएस येदियुरप्पा भी मौजूद रहे।
घोषणापत्र में यूसीसी लागू करने का भी वादा
भाजपा के घोषणापत्र में राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने का वादा किया गया है। साथ ही घोषणापत्र में सात ‘A’ का ध्यान रखा गया है। सात ‘A’ में- Anna, Akshara, Aarogya, Abhivruddhi, Aadaya और Abhaya को शामिल किया गया है।
और पढ़िए – Karnataka Elections 2023: मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- अगर ऐसा नहीं हुआ तो अगली पीढ़ी का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा
इसके अलावा बीपीएल कार्ड धारकों को तीन फ्री कुकिंग गैस सिलेंडर देने का वादा किया है। हर वार्ड में एक अटल आहार केंद्र स्थापित करने, पोषण स्कीम के तहत हर बीपीएल कार्ड धारक परिवार को आधा लीटर नंदिनी दूध देने का भी वादा किया गया है। भाजपा की ओर से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में गरीबों के लिए 10 लाख घर देने का भी वादा किया गया है। साथ ही ‘सामाजिक न्याय निधि स्कीम’ के तहत SC-ST महिलाओं को 5 साल के लिए 10 हजार रुपये की एफडी का वादा किया गया है।
सरकारी स्कूलों को अपग्रेड करने का किया वादा
भाजपा ने बीपीएल परिवार को हर साल उगादी, गणेश चतुर्थी और दीपावली के मौके पर तीन गैस सिलेंडर देने की बात कही गई है। घोषणापत्र में अटल आचार केंद्र के तहत नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में किफायती, गुणवत्ता वाला खाना देने का भी वादा किया गया है। सरकारी स्कूलों को विश्व स्तरीय मानदंडों के अनुसार अपग्रेड करने का भी वादा किया गया है। इसके अलावा सीनियर सिटीजन के लिए मुफ़्त हेल्थ चेक अप का भी वादा किया गया है।
घोषणापत्र को लेकर क्या बोले जेपी नड्डा?
कर्नाटक चुनाव के लिए भाजपा के घोषणापत्र को लेकर जेपी नड्डा ने कहा कि कर्नाटक के लिए घोषणापत्र वातानुकूलित कमरे में बैठकर नहीं बनाया गया है, बल्कि एक उचित अभ्यास किया गया है। इस सामग्री के निर्माण से पहले राज्यों के कोने-कोने का दौरा करने वाले हमारे कार्यकर्ताओं की ओर से बड़ी मात्रा में मेहनत और दृढ़ता से सुझाव प्राप्त किए गए हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जब बी.एस. येदियुरप्पा ने कर्नाटक की सत्ता संभाली और बाद में बोम्मई ने जारी रखा….तो मैं कह सकता हूं कि भाजपा सरकार ने आपदा को अवसर में बदल दिया। इसी कारण कर्नाटक 1 ट्रिलियन इकोनॉमी तक पहुंच गया है। सिद्धारमैया की सरकार के दौरान प्राकृतिक संसाधन को लूटा जा रहा था और अपराधियों को भागने दिया गया और वोट बैंक के लिए राजनीति की जा रही थी।
और पढ़िए – केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को सीने में जकड़न की शिकायत, AIIMS दिल्ली में किया गया एडमिट
नड्डा ने इस दौरान पूर्व की सिद्धारमैया सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया की सरकार बिल्कुल रिवर्स गियर वाली सरकार थी। सिद्धारमैया की सरकार ने प्राकृतिक संसाधनों को लूटा, आपराधिक और असामाजिक तत्वों को संरक्षण दिया, साथ ही समाज के एक वर्ग को केवल अपने वोट बैंक को मजबूत करने के लिए खुश किया।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
2 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
2 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
2 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
3 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
4 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
5 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
6 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
7 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
8 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines