केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को सीने में जकड़न की शिकायत, AIIMS दिल्ली में किया गया एडमिट

G kishan reddy, aiims delhi, kishan reddy admitted to aiims

जी किशन रेड्डी। (फाइल फोटो)

विज्ञापन

G kishan reddy: केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को रविवार रात सीने में जकड़न की शिकायत के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIMMS) की क्रिटिकल कार्डियक यूनिट में भर्ती कराया गया। फिलहाल, किशन रेड्डी डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

एम्स से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, रेड्डी की तबीयत को लेकर कोई ताज़ा जानकारी नहीं मिल पाई है। बता दें कि एक दिन पहले यानी शनिवार को केंद्रीय मंत्री रेड्डी ने सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर ‘गंगा पुष्करला यात्रा पुरी-काशी अयोध्या’ भारत गौरव ट्रन को हरी झंडी दिखाई थी।

विज्ञापन
और पढ़िए – BJP Leader Murder: बंगाल में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे SUV में खून से लथपथ मिली लाश

पहले गृह मंत्रालय में राज्यमंत्री थे रेड्डी

भारतीय जनता पार्टी के सांसद जी. किशन रेड्डी ने जुलाई 2021 में केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन मंत्रालय और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय का कार्यभार संभाला था। इससे पहले वे गृह मंत्रालय में राज्यमंत्री थे।

रेड्डी को 2019 में 17वीं लोकसभा में तेलंगाना के सिकन्दराबाद निर्वाचन क्षेत्र से चुना गया था। बता दें कि जी किशन रेड्डी को हृदय के रोगी बच्चों के लिए काम करने के लिए जाना जाता है। रेड्डी को संयुक्त राष्ट्र से पुरस्कार मिल चुका है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ