Karnataka Election 2023: कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा कि विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी आज अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करेगी। शिवकुमार ने बुधवार को कहा कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की गुरुवार को फिर बैठक होगी। बैठक के बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी।
मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, शिवकुमार ने कहा कि सीईसी की आज फिर मीटिंग होगी। हम उम्मीदवारों की दूसरी सूची को अंतिम रूप दे रहे हैं और जल्द से जल्द इसकी घोषणा की जाएगी। बता दें कि कांग्रेस ने 124 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, बाकी 100 सीटों के लिए जल्द ही उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी।
और पढ़िए – Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 42 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की
25 मार्च को कांग्रेस ने जारी की थी 124 उम्मीदवारों की पहली सूची
कांग्रेस ने 25 मार्च को चुनावों के लिए 124 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची की घोषणा की थी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और राज्य पार्टी अध्यक्ष डीके शिवकुमार के नाम शामिल थे। बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को एक ही चरण में चुनाव होने हैं और वोटों की गिनती 13 मई को होगी। सिद्धारमैया वरुण निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, जबकि डीके शिवकुमार कनकपुरा से उम्मीदवार होंगे।
और पढ़िए – Karnataka Election 2023: ‘सिद्धारमैया का कार्यकाल कर्नाटक के इतिहास में सबसे भ्रष्ट’, भाजपा नेता बीएल संतोष का आरोप
कांग्रेस ने कोलार गोल्ड फील्ड निर्वाचन क्षेत्र से एम रूपकला को मैदान में उतारा है। कर्नाटक विधानसभा में 224 सीटें हैं। राज्य में वर्तमान में सत्तारूढ़ भाजपा के 119 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 75 और उसके सहयोगी जद (एस) के पास 28 सीटें हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
41 mins agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
45 mins agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
1 hr agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
1 hr ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
2 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
3 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
4 hrs agoLIVE: जम्मू रेलवे स्टेशन के पास बाजार में लगी भीषण आग, 40 दुकानें जलकर राख
4 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines