Karnataka Election 2023: राज्य में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद नारेबाजी को लेकर कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए। मामले की जानकारी के बाद कर्नाटक पुलिस ने गुरुवार को दक्षिण कन्नड़ के मुदुशेडदे क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया।
जानकारी के मुताबिक, कुछ उपद्रवियों ने मुदबिद्री निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार मिथुन राय की कार पर भी पथराव किया। पुलिस ने एहतियात के तौर पर इलाके में कर्फ्यू लगा दिया है। पुलिस ने कहा कि यह घटना मंगलुरु शहर के बाहरी इलाके में मुदुशदे में हुई है।
और पढ़िए – Wrestlers Protest: एसआईटी के सामने पेश हुए बृजभूषण शरण सिंह, दर्ज कराया अपना बयान
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाए
जैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी, मोदी के नारे लगाए, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जय कांग्रेस के नारों के साथ विरोध किया। इसके तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार मिथुन राय मौके पर पहुंचे, फिर दोनों पार्टी के समर्थकों के बीच बहस छिड़ गई, जिसके कारण समर्थकों के बीच हुई।
पुलिस के मुताबिक, इस घटना में मिथुन राय का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें दो पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। इलाके में तनाव को कम करने के लिए मंगलुरु के पुलिस आयुक्त कुलदीप कुमार जैन ने घटनास्थल का दौरा किया। एहतियात के तौर पर कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस (केएसआरपी) के जवानों को भी इलाके में तैनात किया गया है।
पुलिस आयुक्त बोले- स्थिति नियंत्रण में है
पुलिस आयुक्त कुलदीप जैन ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है और अतिरिक्त बल मुहैया कराया गया है। घटना में दो पुलिसकर्मी और तीन कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए। कैवुरु पुलिस थाने की सीमा के भीतर कर्फ्यू लगा दिया गया है। मुदुशेडदे में एक चेक पोस्ट स्थापित किया गया है और सभी वाहनों की जांच की जा रही है।
और पढ़िए – असम के मुख्यमंत्री ने भाजपा विधायकों के साथ देखी ‘द केरला स्टोरी’, बोले- बेटियों के साथ लोगों को देखनी चाहिए फिल्म
बता दें कि कर्नाटक विधानसभा के लिए मतदान बुधवार को शाम 6 बजे समाप्त हो गया और शाम 5 बजे तक कुल 65.69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चिकबल्लापुर जिले में शाम 5 बजे तक सबसे अधिक 76.64 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि बीबीएमपी (दक्षिण) जिले में सबसे कम 48.63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। शाम 5 बजे तक बेंगलुरु ग्रामीण में 76.10 फीसदी, बागलकोट में 70.04 फीसदी और बेंगलुरु अर्बन में 52.19 फीसदी मतदान हुआ।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
11 mins agoभारत में इस बार कम पड़ सकती है सर्दी, 'अल नीनो' बन रहा विलेन
13 mins agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
28 mins agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
2 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
3 hrs agoLIVE: हैदराबाद में एयरपोर्ट पर भारतीय से 63.62 लाख की विदेशी करेंसी बरामद
3 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
3 hrs agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
4 hrs agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
11 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines