Karnataka Election 2023: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द हो सकता है। ऐसे में सभी पार्टियां जोर-शोर से प्रचार में जुटी हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को गोरता में गोरता शहीद स्मारक और सरदार वल्लभभाई पटेल स्मारक के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने 103 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
संविधान में धार्मिक आरक्षण की व्यवस्था नहीं
अमित शाह ने कहा कि कभी बीदर के इस क्षेत्र में तिरंगा लहराने पर हैदराबाद के निजाम ने लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। साथ ही उन्होंने एक दिन पहले खत्म किए चार प्रतिशत ओबीसी आरक्षण के कदम को भी जायज ठहराया। शाह ने कहा कि संविधान में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, जिसमें धर्म के आधार पर आरक्षण दिया जाए।
यह भी पढ़ें: Dhruv Helicopter: केरल के कोच्चि में ALH ध्रुप हेलीकॉप्टर की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा
एक दिन पहले कर्नाटक सरकार ने हटाया आरक्षण
बीते शुक्रवार को कर्नाटक की बसवराज बोम्मई सरकार ने मुसलमानों के लिए चार प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को समाप्त कर दिया और इसे दो प्रमुख समुदायों वीरशैवा-लिंगायत और वोक्कलिगास में बांट दिया।
गृह मंत्री शाह ने कहा कि कल ही भाजपा सरकार ने आरक्षण में बदलाव करने का फैसला लिया। कांग्रेस पार्टी ने वोट बैंक को खुश करने के लिए 4% अल्पसंख्यकों को आरक्षण दिया था, उसको हटा कर हमने 2% वोगललिग्गा और 2% वीरशैव और लिंगायत को आरक्षण देने का काम किया है।
और पढ़िए – Hyderabad Suicide Case: मां-बाप ने अपने दो बच्चों को मारा, फिर खुद खाकर दे दी जान, हैरान कर देगी इसकी वजह
कांग्रेस ने कर्नाटक में की धुव्रीकरण की राजनीति
अमित शाह ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने ध्रुवीकरण की राजनीति के कारण अल्पसंख्यकों को आरक्षण दिया था। वोट बैंक के लालच में उन्होंने कभी भी उन लोगों को याद नहीं किया जिन्होंने हैदराबाद की आजादी के बलिदान किया था।
शाह ने गोराता गांव के बलिदान को किया याद
शाह ने सरदार पटेल को याद करते हुए कहा कि अगर वे नहीं होते तो हैदराबाद कभी भी भारत का अंग नहीं होता। शाह ने गोराता गांववासियों के बलिदान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि निजाम की क्रूर सेना ने 2.5-फीट ऊंचे तिरंगे को फहराने वालों को मौत के घाट उतार दिया था। आज मैं गर्व से कहता हूं कि उसी भूमि पर हमने एक 103-फीट लंबा तिरंगा फहराया है, जिसे किसी से छिपाया नहीं जा सकता है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
1 hr ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
3 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
3 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
4 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
4 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
5 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
5 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
6 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines