Karnataka Election 2023: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। दोपहर तीन बजे अमित शाह बेंगलुरु के बाहरी इलाके देवनहल्ली में रोड शो करेंगे। इसके अलावा अमित शाह राज्य में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों का भी जायजा लेंगे। बता दें कि 29 मार्च को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद शाह का राज्य का यह पहला दौरा है।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह दोपहर में बेंगलुरू ग्रामीण जिले में 18वीं सदी के मैसूर शासक टीपू सुल्तान की जन्मस्थली देवनहल्ली के तालुक मुख्यालय में एक रोड शो करेंगे भाजपा सूत्रों ने बताया कि शाह यहां शाम को पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे।
भाजपा नेता पिला मुनिशमप्पा के लिए करेंगे चुनाव प्रचार
देवनहल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री भाजपा के पिला मुनिशमप्पा के लिए प्रचार करेंगे। मुनिशमप्पा का चुनावी मुकाबला जद(एस) के मौजूदा विधायक एलएन नारायणस्वामी और पूर्व केंद्रीय मंत्री और सात बार के सांसद कांग्रेस उम्मीदवार के एच मुनियप्पा से होगा।
2019 के लोकसभा चुनाव में हार का सामना करने वाले मुनियप्पा पहली बार विधानसभा चुनाव में उतर रहे हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में मुकाबला मुख्य रूप से कांग्रेस के नारायणस्वामी (86,966 वोट) और वेंकटस्वामी (69,956) के बीच था। बीजेपी उम्मीदवार के नागेश 9,820 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर थे।
संबंधित खबरें
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से मिसिंग वोटर दोबारा जुड़वा सकेंगे नाम, EC ने दी राहत
1 hr agoरील की सनक! 'गेम' के बहाने आंखों पर बांधी पट्टी, फिर पेट्रोल छिड़क लगाई आग
2 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
3 hrs ago'दिवाली गिफ्ट्स के लेन-देन से...', बिगड़ते AQI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
3 hrs agoCJI पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर SC सख्त; केरल कांग्रेस को अवमानना नोटिस जारी
4 hrs agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
6 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
6 hrs agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
7 hrs agoOBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र की याचिका खारिज
7 hrs ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines