Karnataka Police : कर्नाटक पुलिस के डीएसपी का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग हैरान रह गए। पुलिस अधिकारी एक महिला के साथ आपत्तिजनक हरकतें करते पकड़ा गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारी पर विभागीय कार्रवाई हुई है। बताया गया कि महिला भूमि विवाद की शिकायत लेकर डीएसपी के ऑफिस गई थी।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस की तरफ से बताया कि एक पुलिस उपाधीक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया और निलंबित कर दिया गया। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वह एक महिला का यौन उत्पीड़न करते हुए नजर आ रहे हैं। यह महिला शिकायत लेकर उनके पास आई थी।
गिरफ्तार किए गए पुलिस अधिकारी की पहचान 58 वर्षीय अधिकारी की पहचान रामचंद्रप्पा के रूप में हुई है। रामचंद्रप्पा मधुगिरी में डीएसपी के पद पर तैनात थे। कथित वीडियो में डीएसपी को महिला के साथ दुर्व्यवहार करते और अनुचित व्यवहार करते देखा जा सकता है। पुलिस के अनुसार, कथित घटना गुरुवार को हुई, जब महिला भूमि विवाद की शिकायत करने तुमकुरु में रामचंद्रप्पा के कार्यालय गई थी। महिला ने आरोप लगाया है कि वह उसे एक कमरे में ले गया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया, उसे गलत तरीके से छुआ।
देखें वीडियो
जब डीएसपी महिला के साथ आपत्तिजनक हरकतें कर रहे थे, तभी खिड़की से किसी ने उनकी करतूत का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो विभाग में हड़कंप मच मच गया। विभाग की तरफ से डीएसपी को निलंबित किया गया और फिर गिरफ्तार भी कर लिया गया।
यह भी पढ़ें : ‘मुझे मत छुओ’ कहता रहा ड्राइवर और पीटती रही महिला यात्री; वीडियो हो गया वायरल
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस मामले पर कहा कि विभाग महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न या हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा, “हमने भारतीय न्याय संहिता की धारा 68 , 75 (यौन उत्पीड़न) और 78 (पीछा करना) के तहत मामला दर्ज किया है और डीएसपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें सेवा से निलंबित भी कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
LIVE : 4 राज्यों में उपचुनाव की काउंटिंग शुरू, BJP-TVK की पहली अग्निपरीक्षा
1 hr agoआज फिर सड़क पर उतरेगा 'INDIA', राष्ट्रपति भवन तक मार्च की तैयारी
1 hr agoLIVE: विदेश मंत्री एस जयशंकर पहुंचे इथियोपिया, कहा-'हैलो अदीस अबाबा'
1 hr agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
10 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
11 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
11 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
12 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
13 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
14 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines