Bengaluru Stampede: कर्नाटक क्रिकेट संघ के दो अधिकारियों ने दिया इस्तीफा, भगदड़ की ली जिम्मेदारी

Karnataka Cricket Association resignation: बेंगलुरु भगदड़ हादसे की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कर्नाटक क्रिकेट संघ के सचिव और कोषाध्यक्ष ने शनिवार को इस्तीफा दिया। कर्नाटक क्रिकेट संघ ने इसको लेकर एक प्रेस नोट जारी किया जिसमें दोनों अधिकारियों के साइन भी हैं।

Bengaluru Stampede

बेंगलुरु भगदड़ (Pic Credit- X)

विज्ञापन

Bengaluru Stampede Incident: बेंगलुरु भगदड़ हादसे से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है। मामले में कर्नाटक सीएम के ताबड़तोड़ एक्शन के बाद अब कर्नाटक क्रिकेट संघ के सचिव और कोषाध्यक्ष ने भगदड़ की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया है। गुरुवार रात को सीएम के एक्शन के बाद जब पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए घर पहुंची तो दोनों घर से गायब थे।

कर्नाटक क्रिकेट संघ ने जारी किया प्रेस नोट

पुलिस ने अब तक इस मामले में आरसीबी के अधिकारी समेत 4 लोगों को अरेस्ट किया है। 4 जून को बेंगलुरु में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुए भगदड़ हादसे में 11 लोगों की जान चली गई थी जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए थे। वेबसाइट क्रिकबज के अनुसार शनिवार को कर्नाटक क्रिकेट संघ ने एक प्रेस नोट जारी किया। जिसमें लिखा गया कि पिछले दो दिनों में हुई अप्रत्याशित और दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं में हमारी भूमिका बहुत ही सीमित थी।

विज्ञापन

पत्र में आगे लिखा गया है कि नैतिक जिम्मेदारी के कारण हम यह बताना चाहते हैं कि कल रात हमने राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष को दिनांक 06 जून के एक पत्र के जरिए क्रिकेट संघ के सचिव और कोषाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही इस पर दोनों के हस्ताक्षर भी थे।

दो दिनों से एक्शन में सीएम

इससे पहले गुरुवार शाम को सीएम ने एक्शन लेते हुए पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। सीएम ने आरसीबी और इवेंट मैनेजमेंट के आला अधिकारियों को अरेस्ट करने का आदेश दिया था। कार्रवाई करते हुए बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर समेत 8 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया था। सीएम ने खुद के राजनीतिक सचिव को भी बर्खास्त कर दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ