'कर्नाटक में बदलने जा रहा है CM' बयान पर घमासान, कांग्रेस ने विधायक को जारी किया नोटिस

Karnataka CM Row: कर्नाटक में सीएम बदलने की अटकलें चल रही हैं। कहा जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को अगला सीएम बनाया जा सकता है। खुद कांग्रेस के ही विधायक ऐसे बयान दे रहे हैं। ऐसे में सियासी अटकलें तेज हो गई हैं।

Karnataka CM Row Siddaramaiah DK Shivakumar

कर्नाटक में सीएम बदलने वाले बयान पर पार्टी ने विधायक को नोटिस जारी किया है। Credit-X

Karnataka CM Row: कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है और राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया हैं। जबकि डीके शिवकुमार उपमुख्यमंत्री हैं। पिछले कई दिनों से यहां नेतृत्व को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा चल रही है। इस बीच एक विधायक ने दावा किया कि कर्नाटक में सीएम बदलने जा रहा है। विधायक बसवराजू वी. शिवगंगा ने ये कहकर नई बहस छेड़ दी कि दिसंबर के बाद डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री बनेंगे। हालांकि जब ये बात आलाकमान तक पहुंची तो विधायक के खिलाफ एक्शन ले लिया गया।

विधायक को जारी किया गया नोटिस

कर्नाटक कांग्रेस की अनुशासन समिति ने विधायक बसवराजू वी. शिवगंगा को नोटिस जारी किया है। समिति ने मुख्यमंत्री के तौर पर बदलावों के बारे में मीडिया में दिए गए उनके बयानों के लिए ये नोटिस दिया है। पार्टी का कहना है कि इस तरह के बयानों से पार्टी को शर्मिंदगी उठानी पड़ी है। साथ ही इससे पार्टी के अनुशासन का भी उल्लंघन हुआ है। विधायक को 7 दिनों का समय दिया गया है। जिसमें वह अपना जवाब दे सकते हैं।

विधायक ने क्या दिया था बयान?

विधायक बसवराजू ने दावा किया था कि दिसंबर के बाद डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री बनेंगे। चन्नागिरी से विधायक बसवराजू पहले भी इस तरह के बयान दे चुके हैं। हालांकि उनके बयानों के बाद डीके शिवकुमार ने ये साफ कर दिया था कि विधायक का इस तरह बयान देना गलत और अनुशासनहीनता है और उन्हें इसके लिए नोटिस दिया जाएगा। डिप्टी सीएम शिवकुमार कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष भी हैं। उन्होंने आगे कहा कि विधायक को इस तरह मुख्यमंत्री पद या अन्य मुद्दों पर इस तरह बात नहीं करनी चाहिए। उन्हें अपनी सीमाएं नहीं लांघनी चाहिए।

सीएम पद की रेस में आगे थे डीके शिवकुमार

आपको बता दें कि मई 2023 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव होने के बाद कई दिनों तक मुख्यमंत्री पद को लेकर रेस चलती रही थी। डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे चल रहे थे, लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने सिद्धारमैया के नाम पर मोहर लगाई, जबकि शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री चुना गया। हालांकि हाल ही में नेतृत्व में बदलाव को लेकर चल रहीं अटकलों के बीच सिद्धारमैया ने बयान दिया था कि वे अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा करेंगे, लेकिन विधायक के स्टेटमेंट के बाद ये चर्चाएं और तेज हो गईं। जिसके बाद कांग्रेस को एक्शन लेना पड़ा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ