Karnataka CM Oath: कर्नाटक में 20 मई को नई सरकार का गठन होगा। इससे पहले गुरुवार की शाम कांग्रेस विधायक दल (CLP) ने नेता के रूप में सिद्धारमैया के नाम को मंजूरी दी। आरवी देशपांडे, एचके पाटिल, एमबी पाटिल और लक्ष्मी हेब्बलकर ने सिद्धारमैया के नाम का प्रस्ताव रखा। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है। पार्टी ने समान विचारधारा वाले दलों को न्योता दिया है। मेहमानों की लिस्ट में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम भी शामिल है। यूपी में विपक्षी दल सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी बुलाए गए हैं।
जानें किसे-किसे मिला न्योता?
महाराष्ट्र शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है। सूत्रों ने कहा कि हेमंत सोरेन, सीताराम येचुरी, उद्धव ठाकरे, शरद पवार और फारूक अब्दुल्ला, अखिलेश यादव और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सहित समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों और उनके नेताओं को भी निमंत्रण भेजा गया है। अन्य विपक्षी नेताओं में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल हैं।
मौजूद रहेंगे सोनिया-राहुल और प्रियंका
शपथ ग्रहण समारोह में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा अपने परिवार के साथ मौजूद रहेंगी। हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल समेत कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।
सिद्धारमैया ने राज्यपाल से फोन पर की बात
कर्नाटक के लिए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा के बाद कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने गुरुवार को राज्यपाल थावरचंद गहलोत से फोन पर सरकार बनाने का दावा पेश करने की बात की। राजभवन के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को दोपहर 12.30 बजे बेंगलुरु में होगा। जिसके लिए कांग्रेस विधायक जी परमेश्वर पार्टी के प्रतिनिधि के रूप में राजभवन गए और राज्यपाल से मुलाकात की।
पूर्व सीएम बोम्मई ने सिद्धारमैया को दी बधाई
पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बसवराज बोम्मई ने ट्वीट कर कांग्रेस नेता सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मेरी कामना है कि आप कर्नाटक के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करें।
संबंधित खबरें
पूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
20 mins ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
3 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
3 hrs agoLIVE: चक्रवाती तूफान 'मुरसु' का असर, विजयवाड़ा से इंडिगो की 10 उड़ानें रद्द
4 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
4 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
5 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
12 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
12 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
13 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines