क्या इस्तीफा देंगे CM सिद्धारमैया? दिल्ली की ब्रेकफास्ट मीटिंग में हो सकता है बड़ा फैसला

karnataka Political Crisis: कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज हो गई हैं. सूत्रों के मुताबिक हाईकमान ने सीएम सिद्धारमैया को इस्तीफा देने के लिए कहा है. इस सियासी हलचल के बीच उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया गुट के नेताओं की बैठकों का दौर जारी है.

siddaramaiah dk shivakumar

karnataka Political Crisis: कर्नाटक की राजनीति में इस समय एक बड़ा सियासी भूचाल देखने को मिल रहा है. राज्य में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें अब बेहद तेज हो गई हैं. सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि कांग्रेस हाईकमान ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से इस्तीफा देने और दिल्ली की राजनीति में सक्रिय होने को कहा है. उन्हें राज्यसभा सीट की पेशकश भी की गई है. इस बड़े बदलाव की खबरों के बीच बेंगलुरु से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर शुरू हो चुका है. दिल्ली में सिद्धारमैया ने अपने करीबी मंत्रियों के साथ एक अहम ब्रेकफास्ट मीटिंग बुलाई है. सूत्रों का कहना है कि सिद्धारमैया ने अपने करीबियों को संकेत दिए हैं कि वह जल्द ही कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाकर बड़ा फैसला सुना सकते हैं.

विज्ञापन

डीके शिवकुमार रेस में सबसे आगे

इस पूरी सियासी हलचल के केंद्र में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार हैं. साल 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद से ही शिवकुमार और उनके समर्थक ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री वाले फॉर्मूले का दावा कर रहे थे. अब जब सरकार का आधा कार्यकाल पूरा होने को है, शिवकुमार गुट लगातार दबाव बना रहा है. माना जा रहा है कि अगर सिद्धारमैया पद छोड़ते हैं, तो डीके शिवकुमार ही कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे.

विज्ञापन

बैठकों का दौर और सिद्धारमैया का रुख

नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल के साथ सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार की लंबी बैठक हुई है. हालांकि, पार्टी ने आधिकारिक तौर पर किसी भी तरह के नेतृत्व परिवर्तन से इनकार किया है और कहा है कि बातचीत केवल आगामी राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों को लेकर हुई है. लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है.

क्यों हटाना चाहता है हाईकमान?

कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि सिद्धारमैया को राष्ट्रीय राजनीति में लाकर पार्टी के सबसे बड़े ओबीसी (OBC) चेहरे के रूप में पेश किया जाए, जिससे आगामी लोकसभा चुनावों के लिए देश भर में पिछड़े वर्गों को साधा जा सके. हालांकि, सिद्धारमैया इस फैसले से पूरी तरह सहज नहीं हैं और उन्होंने विचार करने के लिए थोड़ा समय मांगा है. अब सभी की नजरें गुरुवार को होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस और बैठकों पर टिकी हैं, जहां कर्नाटक की सत्ता का भविष्य तय होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ