Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

समझाते रहे कांग्रेस नेता लेकिन नहीं माने सिद्धारमैया, मंच से ही पुलिसकर्मी पर भड़के CM, किया ये इशारा

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया का वीडियो वायरल हो रहा है। बेलगावी रैली के दौरान वह पुलिसकर्मी को मंच से डांट लगाते दिखाई दिए। कई कांग्रेसी नेता उन्हें समझाते रहे लेकिन वह नहीं माने।

Author
Edited By : Avinash Tiwari Updated: Apr 28, 2025 17:49

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मंच से ही एक पुलिसकर्मी को फटकारते हुए नजर आ रहे हैं। किसी बात पर वह इस कदर नाराज़ हो गए कि कांग्रेस नेताओं के समझाने के बावजूद उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने मंच से ही पुलिस अधिकारी को कड़ी फटकार लगा दी।

पुलिसकर्मी पर भड़के सीएम

यह घटना बेलगावी में कांग्रेस की विरोध रैली के दौरान हुई, जिसमें कई कांग्रेस नेता शामिल हुए थे। सभी मंच पर बैठे हुए थे और सीएम सिद्धारमैया पोडियम पर खड़े होकर भाषण दे रहे थे। इसी दौरान वह एक पुलिसकर्मी पर भड़क गए और उसे अपने पास बुलाया। सीएम के गुस्से को देखते हुए कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता उन्हें शांत करने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह नहीं माने।

---विज्ञापन---

सिद्धारमैया के पास एक-एक करके कई नेता पहुंचे और उन्हें शांत रहने का अनुरोध किया, लेकिन वह इतने नाराज थे कि लगातार पुलिसकर्मी को घूरते रहे। उन्होंने एक पुलिस अधिकारी को मंच पर बुलाया और उस पर हाथ उठाने जैसा इशारा किया।

पुलिसकर्मी पर क्यों भड़के थे सीएम?

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान कुछ महिलाएं काले कपड़े लहराते हुए राज्य सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर रही थीं। कहा जा रहा है कि ये महिलाएं कथित तौर पर भाजपा की कार्यकर्ता थीं।

---विज्ञापन---

यहां देखें वीडियो 


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुस्साए सीएम ने कहा, ”ए पुलिस, यहां आ। SP कौन है? पहले यहां आओ।” जब पुलिस अधिकारी मंच पर पहुंचे तो सिद्धारमैया ने उनकी ओर हाथ बढ़ाते हुए कहा, “तुम लोग कर क्या रहे हो? ये लोग यहां तक कैसे पहुंच गए? क्या काम कर रहे हो तुम लोग?”

सिद्धारमैया के बयान पर क्यों मचा बवाल?

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बुलाई गई सर्वदलीय बैठक पर टिप्पणी करते हुए सिद्धारमैया ने कहा था कि उस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वयं उपस्थित होना चाहिए था, लेकिन वह उस समय बिहार में चुनाव प्रचार कर रहे थे। उन्होंने सवाल उठाया कि, ” आखिर उनके लिए क्या ज्यादा महत्वपूर्ण है?” सिद्धारमैया ने पीएम मोदी पर लोगों को गुमराह करने का आरोप भी लगाया। उनका यह बयान पाकिस्तान के एक टीवी चैनल पर प्रसारित किया गया, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया।

First published on: Apr 28, 2025 05:49 PM

संबंधित खबरें