हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM डीके शिवकुमार का बड़ा दावा

कर्नाटक की सियासत में स्टिंग विवाद के बीच सीएम डीके शिवकुमार ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि एक उद्योगपति ने मेटा स्मार्ट ग्लास पहनकर उन्हें और कांग्रेस नेताओं को सीक्रेटली रिकॉर्ड करने की कोशिश की. शिवकुमार ने बताया कि शक होने पर एहतियाती कदम उठाए गए हैं.

विज्ञापन
कर्नाटक की सियासत में स्टिंग विवाद के बीच सीएम डीके शिवकुमार ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है. Credit: PTI

कर्नाटक की राजनीति में स्टिंग ऑपरेशन को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एक बेहद चौंकाने वाला दावा किया है. शिवकुमार ने आरोप लगाया है कि एक बड़े उद्योगपति ने ‘मेटा स्मार्ट ग्लास’ पहनकर चुपके से उनकी रिकॉर्डिंग करने और उनका स्टिंग ऑपरेशन करने की कोशिश की थी. कन्नड़ न्यूज चैनल ‘एशियानेट सुवर्णा न्यूज’ को दिए एक इंटरव्यू में शिवकुमार ने खुलासा किया कि यह साजिश सिर्फ उन तक सीमित नहीं थी, बल्कि कांग्रेस के अन्य प्रमुख नेताओं को भी फंसाने की एक बड़ी योजना का हिस्सा थी.

ऐसे हुआ चश्मे पर शक

शिवकुमार ने बताया कि उस उद्योगपति ने सरकारी अधिकारियों के जरिए उनसे मिलने का वक्त लिया था. शुरुआत में उसने सामान्य व्यापार और बिजनेस से जुड़ी बातें कीं, लेकिन थोड़ी देर बाद वह बातचीत को राजनीति, बूथ-स्तर की रणनीतियों और आंतरिक घटनाक्रमों की ओर मोड़ने लगा. मुलाकात के दौरान उस व्यक्ति ने ‘मेटा स्मार्ट ग्लास’ लगा रखा था. उसकी असामान्य बातचीत और चश्मे को देखकर शिवकुमार को तुरंत संदेह हो गया. इसके बाद उन्होंने उस व्यक्ति की गतिविधियों, बैकग्राउंड और अन्य नेताओं से उसकी हालिया मुलाकातों की जांच-पड़ताल शुरू करवाई.

यह भी पढ़ें: ‘बेंगलुरु आने वाले MLA 2-2 शादियां करते हैं’, कर्नाटक CM डीके शिवकुमार के बयान पर मचा बवाल

विज्ञापन

कार्रवाई पर क्या बोले सीएम?

जब उनसे पूछा गया कि इस मामले में सामने से कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं दिखाई दी, तो शिवकुमार ने साफ किया, “किसने कहा कि कार्रवाई नहीं की गई? बस आपको इसकी जानकारी नहीं है. हमने जरूरी एहतियाती कदम उठाए हैं, लेकिन हर बात का सार्वजनिक खुलासा करना जरूरी नहीं होता.” यह सनसनीखेज बयान ऐसे समय में आया है जब कर्नाटक में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से जुड़े कथित स्टिंग वीडियो को लेकर पहले से ही भारी राजनीतिक विवाद छिड़ा हुआ है. इस नए खुलासे ने राज्य में विपक्षी दलों और सत्ता पक्ष के बीच टकराव को और तेज कर दिया है.

यह भी पढ़ें : Gucci के स्कार्फ से लेकर लग्जरी घड़ी और गाड़ियों तक, बेहद महंगे हैं DK शिवकुमार के शौक

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola