कर्नाटक मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव बर्खास्त, चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ मामले में बड़ा एक्शन

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के राजनीतिक सचिव गोविंदराज को बर्खास्त कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ मामले में यह कार्रवाई की गई है। इससे पहले इस मामले में पुलिस आरसीबी मार्केटिंग हेड समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Karnataka News, Chinnaswamy stadium, CM Siddaramaiah, Latest News, political secretary, कर्नाटक खबर, चिन्नास्वामी स्टेडियम, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, ताजा खबर, राजनीतिक सचिव

कर्नाटक सीएम के राजनीतिक सचिव बर्खास्त

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के राजनीतिक सचिव गोविंदराज को बर्खास्त कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ मामले में यह कार्रवाई की गई है। इससे पहले इस मामले में पुलिस आरसीबी मार्केटिंग हेड समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा पुलिस कमिश्नर समेत कई पुलिसकर्मियों पर एक्शन लिया गया है।

सरकार के कई अधिकारी और पुलिस अफसर निशाने पर

बता दें कि 4 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की चिन्नास्वामी स्टेडियम विक्ट्री परेड थी। इस दौरान स्टेडियम में 3 लाख लोगों की भीड़ पहुंच गई। जिसके बाद भगदड़ मचने से करीब 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि 55 लोग घायल हो गए। इसी मामले में अब कर्नाटक सीएम के राजनीतिक सचिव गोविंदराज को बर्खास्त किया गया है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में कर्नाटक सरकार के कई अधिकारी और पुलिस अफसरों पर भी कार्रवाई होना तय है।

बीजेपी और आम लोगों के निशाने पर कर्नाटक सरकार

बताया जा रहा है कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में 35 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है। जबकि 4 जून को करीब 3 लाख लोगों से ज्यादा भीड़ स्टेडियम पहुंच गई। जिसके बाद अव्यवस्था होने पर भगदड़ मच गई। इसके बाद जो हुआ उससे आप सभी वाकिफ हैं। इसके बाद कर्नाटक सरकार की आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग सिद्धारमैया सरकार को घटना का दोषी ठहरा रहे हैं। इसके अलावा कर्नाटक में विपक्षी बीजेपी नेता भी कर्नाटक सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं।

जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि वे इस मामले में राजनीति नहीं करना चाहते हैं और न ही दूसरे दलों को राजनीति नहीं करनी चाहिए। यह हादसा क्षमता से कई गुना ज्यादा भीड़ के कारण हुआ है। जिसका अंदाजा किसी को भी नहीं था। उन्होंने इस घटना के मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं। मजिस्ट्रेट टीम 15 दिन में इस मामले की गहनता से जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ