Karnataka Cabinet Expansion: कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में डीके शिवकुमार आज यानी 3 जून 2026 को शाम 4:05 बजे बेंगलुरु के लोक भवन में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे. इस भव्य समारोह में कांग्रेस आलाकमान के साथ देश भर के कई विपक्षी नेता जुटने वाले हैं. लेकिन इस समय सबसे बड़ी चर्चा इस बात की है कि शिवकुमार के साथ आज कौन-कौन से विधायक मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं.
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में देर रात तक चली कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की बैठक में करीब 10 से 13 मंत्रियों के नामों पर सहमति बन चुकी है. इस नई कैबिनेट में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन के साथ-साथ सिद्धारमैया और शिवकुमार दोनों गुटों के नेताओं को साधने की कोशिश की गई है.
इन दिग्गज नेताओं का नाम सबसे आगे
शपथ लेने वाले संभावित मंत्रियों की सूची में जो बड़े नाम तैर रहे हैं, उनमें सबसे ऊपर वरिष्ठ दलित नेता जी परमेश्वर का नाम है, जिन्हें उपमुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) बनाए जाने की भी मजबूत संभावना है. इसके अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया को भी इस पहली सूची में जगह मिलने की पूरी उम्मीद है.
इन 13 नेताओं को मिल सकती है कैबिनेट में जगहसूत्रों के मुताबिक, नई कैबिनेट में जाति और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की पूरी कोशिश की गई है. पहली लिस्ट में जिन संभावित मंत्रियों के नाम सामने आ रहे हैं, वे इस प्रकार हैं:
- डॉ. जी परमेश्वर (कद्दावर दलित नेता, जो इकलौते डिप्टी सीएम बन सकते हैं)
- यतींद्र सिद्धारमैया (पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे और MLC)
- प्रियांक खरगे (कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे)
- एमबी पाटिल (लिंगायत समुदाय का बड़ा चेहरा)
- केजे जॉर्ज (बेंगलुरु के वरिष्ठ नेता)
- रामालिंगा रेड्डी
- सतीश जारकिहोली
- ईश्वर खंड्रे
- कृष्णा बायरे गौड़ा
- यूटी खादर
- केएच मुनियाप्पा
- दिनेश गुंडू
- रावबायराति सुरेश
सिद्धारमैया और शिवकुमार गुटों में संतुलन की कोशिश
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इस कैबिनेट विस्तार में सबसे खास बात यह है कि इसमें पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और नए सीएम डीके शिवकुमार, दोनों के करीबियों को बराबर तरजीह दी गई है. सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र को कैबिनेट में जगह देकर उनके गुट को संतुष्ट करने का प्रयास किया गया है, वहीं वरिष्ठता के आधार पर जी परमेश्वर को उपमुख्यमंत्री का पद सौंपा जा सकता है.
कर्नाटक नियम के मुताबिक कैबिनेट में अधिकतम 34 मंत्री शामिल हो सकते हैं. दावेदारों की लंबी फौज को देखते हुए कांग्रेस आलाकमान ने तय किया है कि अभी सिर्फ 13 मंत्रियों को ही शपथ दिलाई जाएगी. बाकी बचे हुए पदों को आने वाले समय में होने वाले दूसरे चरण के कैबिनेट विस्तार के दौरान भरा जाएगा. मंत्रियों की अंतिम और आधिकारिक सूची आज दोपहर तक राजभवन से जारी कर दी जाएगी.
संबंधित खबरें
क्यों चली रेहान वाड्रा की एग्जिबिशन पर कैंची? हटाई गईं प्रदर्शन की 74 फोटोज
26 mins agoLIVE: मुंबई में गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट स्टाफ समेत 5 गिरफ्तार
45 mins agoवाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
9 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
10 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
11 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
12 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
14 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
15 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
16 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines