कर्नाटक BJP सोशल मीडिया हेड अरेस्ट, विवादास्पद वीडियो मामले में बेंगलुरु पुलिस का बड़ा एक्शन

कर्नाटक विवादास्पद वीडियो मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश के सोशल मीडिया हेड प्रशांत मकनूर को अरेस्ट कर लिया। जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग ने भी वीडियो नहीं हटाने को लेकर पार्टी की आलोचना की थी।

Karnataka BJP Leader Prashant Maknoor Arrest

कर्नाटक बीजेपी सोशल मीडिया हेड प्रशांत मकनूर

Karnataka BJP Leader Prashant Maknoor Arrest: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच बेंगलुरु पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कर्नाटक बीजेपी के सोशल मीडिया हेड प्रशांत मकनूर को हिरासत में ले लिया। बेंगलुरु पुलिस ने यह कार्रवाई विवादास्पद वीडियो मामले में की है। भाजपा के एक्स हैंडल पर शेयर की गई इस पोस्ट में दावा किया गया था कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ओबीसी, एससी-एसटी की तुलना में मुसलमानों को अधिक फंड दे रही है।

कर्नाटक पुलिस ने इस मामले में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय और कर्नाटक बीजेपी के प्रमुख बीवाई विजयेंद्र को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। विवादास्पद वीडियो में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सीएम सिद्धारमैया का एनिमेटेड रूप दिखाया गया था। वीडियो में एससी-एसटी और ओबीसी के समुदाय को घोंसले के अंडे के रूप में पेश किया गया था। जबकि राहुल गांधी को मुस्लिम समुदाय का प्रतिनिधित्व पेश करते हुए बड़े अंडे के रूप में दिखाया गया था।

चुनाव आयोग ने की थी आलोचना

अमित मालवीय और बीवाई विजयेंद्र के खिलाफ पहले दर्ज की गई एफआईआर के बाद चुनाव आयोग ने एक्शन लेते हुए बीजेपी को वीडियो हटाने का निर्देश दिया गया था। चुनाव आयोग ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से वीडियो हटाने का निर्देश मिलने के बावजूद भाजपा ने आपत्तिजनक वीडियो वाली पोस्ट डिलीट नहीं की।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ