Karnataka Politics: भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता और कर्नाटक विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी की सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी। पाटिल ने आरोप लगाया कि अंदरूनी कलह कांग्रेस सरकार को परेशान करेगी, जिसके परिणामस्वरूप नेता एक-दूसरे को ‘चप्पल से’ मारेंगे।
भाजपा नेता ने उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के आवास पर जाकर सोनिया गांधी और अन्य शीर्ष कांग्रेस नेताओं को ब्लैकमेल करने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया। एक सभा को संबोधित करते हुए बसनगौड़ा पाटिल यत्नाल ने कहा कि ये ऐसी सरकार नहीं है जो पांच साल तक चलेगी। वे (सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार) एक-दूसरे को चप्पल से मारेंगे।”
बीजेपी विधायक बसनगौड़ा पाटिल ने ये आरोप भी लगाया
बीजेपी विधायक बसनगौड़ा पाटिल ने ये भी आरोप लगाया कि डीके शिवकुमार बोम्मई के घर आए थे। क्या आप जानते हैं क्यों? शिष्टाचार मुलाकात के कारण नहीं, बल्कि वे सोनिया गांधी को दिखाना चाहते हैं कि वह बोम्मई से मिल रहे हैं। शिवकुमार ऐसा कर कांग्रेस आलाकमान को ब्लैकमेल करना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया।
पाटिल ने दावा किया कि उन्होंने बसवराज बोम्मई को सलाह दी थी कि वे शिवकुमार को अपने आवास में न आने दें।गौरतलब है कि उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने 23 जून को बेंगलुरु में पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई से उनके आवास पर मुलाकात की थी।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
3 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
5 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
6 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
7 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
7 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
8 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
8 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
9 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines