कर्नाटक के बीजेपी विधायक चंद्रू लमानी लोकायुक्त पुलिस के जाल में बुरे फंस गए. सामने आई है. पुलिस ने उन्हें 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. ये कार्रवाई गडग जिले में की गई. जानकारी के मुताबिक, विधायक चंद्रू लमानी पर आरोप है कि उन्होंने एक स्थानीय ठेकेदार से सरकारी काम दिलाने के बदले रिश्वत की मांग की थी. ठेकेदार ने इस मामले की शिकायत लोकायुक्त पुलिस से की. शिकायत की जांच के बाद लोकायुक्त ने एक ट्रैप तैयार किया.
लोकायुक्त पुलिस के जाल में फंसे
प्लान के तहत जैसे ही विधायक ने 5 लाख की रकम ली, उसी समय लोकायुक्त पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि ये रिश्वत सड़क बनाने और उससे जुड़े कामों को मंजूरी दिलाने के लिए मांगी गई थी. पुलिस ने मौके से नकद रकम भी बरामद कर ली है. इस मामले में विधायक के दो करीबी सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का कहना है कि तीनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. अब उनसे पूछताछ की जा रही है और आगे की जांच जारी है.
कानून से ऊपर कोई नहीं- लोकायुक्त पुलिस
लोकायुक्त अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. किसी भी पद पर बैठे व्यक्ति को कानून से ऊपर नहीं माना जाएगा. वहीं, इस घटना के बाद विपक्षी दलों ने BJP पर निशाना साधा है. विपक्ष का कहना है कि सरकार को ऐसे नेताओं पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और विधायक को तुरंत पद से इस्तीफा देना चाहिए. दूसरी ओर, BJP की ओर से कहा गया है कि कानून अपना काम कर रहा है और सच्चाई जांच के बाद सामने आएगी. फिलहाल, विधायक चंद्रू लमानी को अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है. लोकायुक्त पुलिस मामले की आगे तफ्तीश कर रही है. आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं.
संबंधित खबरें
राहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
56 mins agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
1 hr agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
5 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
6 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
8 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
8 hrs agoअसम में कांग्रेस को बड़ा झटका, बैलेट पेपर पर हुआ निकाय चुनाव हारी पार्टी
9 hrs agoभारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, फाइटर जेट तेजस के लिए अमेरिका से आए 4 इंजन
9 hrs agoUN में OIC के बयान पर भारत का करारा जवाब, उठाया आतंकवाद का मुद्दा
9 hrs ago'आत्मनिर्भर भारत बनाकर रहेंगे', PM मोदी ने दिया We will do it का नारा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines