कर्नाटक से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बीजेपी विधायक मुनिरत्न नायडू पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि विधायक ने महिला के साथ हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए गैंगरेप रेप किया है। साथ ही पीड़िता के चेहरे पर पेशाब भी किया। पुलिस ने इस मामले में बीजेपी विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विधायक समेत 4 लोगों ने किया गैंगरेप
कर्नाटक में बीजेपी विधायक मुनिरत्ना नायडु पर पार्टी की ही एक 40 वर्षीय महिला कार्यकर्ता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि बीजेपी विधायक समेत 4 लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान महिला के चेहरे पर यूरिन किया गया और उसे जानलेवा वायरस का इंजेक्शन भी लगाया गया। पुलिस ने इस मामले में बुधवार को आरएमसी यार्ड थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है।
बेटे को मारने की धमकी देकर उतारे कपड़े
महिला कार्यकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 जून 2023 को मथिकेरे में विधायक के ऑफिस में हुई। विधायक के साथी उसे कार में दफ्तर ले गए। इसके बाद विधायक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसके कपड़े उतारे और बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ गैंगरेप किया।
FIR में विधायक पर गंभीर आरोप
महिला द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में विधायक पर बेहद गंभीर आरोप लगाए गए हैं। विधायक ने अपनी मौजूदगी में अपने 2 लोगों से महिला के साथ गैंगरेप कराया। महिला ने आगे आरोप लगाया कि विधायक ने उसके चेहरे पर पेशाब भी किया।
खतरनाक वायरस से किया संक्रमित
महिला का आरोप है कि घटना के दौरान एक शख्स कमरे में घुस गया और विधायक को एक सफेद डिब्बा दिया। उसने डिब्बे से एक सिरिंज निकाली और उसे इंजेक्शन लगा दिया। महिला ने बताया कि इस साल जनवरी में उसे इस लाइलाज वायरस का पता चला, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
संबंधित खबरें
'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
15 mins agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
43 mins agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
45 mins agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
1 hr agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
3 hrs agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
3 hrs agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
3 hrs agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
4 hrs ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
4 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines