बोर्ड परीक्षाएं बहुत कठिन होती हैं, जिसके लिए छात्र दिन-रात मेहनत करते हैं। वहीं कुछ छात्र ऐसे भी होते हैं, जिन्हें अपने पास होने पर कुछ शंकाएं रहती हैं। ऐसे ही छात्रों में से कुछ पास होने के लिए अनोखे जुगाड़ लगाते हैं। कुछ दिन पहले एक छात्र ने परीक्षा में पास होने के लिए भगवान को पत्र लिखा था, जिसे उसने मंदिर की हुंडी (दान पात्र) में डाल दिया था। इससे मिलता-जुलता एक मामला कर्नाटक से सामने आया है, जहां पर छात्रों ने शिक्षक को नोट लिखते हुए कॉपी में 500 रुपये भी रख दिए। जानकारी के मुताबिक, यह कक्षा 10 का छात्र हैं।
कॉपी में रखे 500 रुपये
कर्नाटक के बेलगावी जिले के चिक्कोडी में 10वीं क्लास की परीक्षा का आयोजन किया गया। इसके लिए छात्रों की कॉपी चेक की जा रही थी, तभी एक शिक्षक को एक अनोखी कॉपी मिली, जिसमें एक रिक्वेस्ट नोट लिखा गया था। इसके साथ ही कॉपी में 500 रुपये का नोट भी चिपका था। इस नोट में छात्र ने बताया कि उसका प्यार उनकी परीक्षा पास करने पर ही निर्भर करता है। नोट में लिखा गया कि ‘कृपया मुझे पास कर दीजिए, मेरा प्यार आपके हाथों में है।’ छात्रों ने कॉपी के बीच में 500 रुपये भी रखे।
ये भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों भड़के सीएम उमर अब्दुल्ला? X पोस्ट में निकाली भड़ास, कहा- रात के 1 बजे मैं…
छात्रों ने किया इमोशनली ब्लैकमेल
कई कॉपियां ऐसी भी थीं, जिनमें कहा गया कि अगर वह पास करने में मदद कर दें, तो वे ज्यादा पैसे देंगे। एक दूसरे छात्र ने लिखा कि ‘मैं अपना प्यार तभी जारी रखूंगा, जब मैं पास हो जाऊंगा।’ एक ने 500 रुपये रखते हुए लिखा कि ‘चाय पी लीजिए, सर, और कृपया मुझे पास कर दीजिए। वहीं, दूसरे ने लिखा कि ‘अगर आप मुझे पास कर देंगे तो मैं आपको पैसे दूंगा।’ कुछ ने कहा कि उनका भविष्य इस एग्जाम में सफल होने पर निर्भर करता है। शिक्षकों से कहा गया कि ‘अगर आप मुझे पास नहीं कराएंगे, तो मेरे माता-पिता मुझे कॉलेज में पढ़ने नहीं भेजेंगे।’
ये भी पढ़ें: कर्नाटक में हिंदू छात्रों के जनेऊ उतरवाने पर बढ़ा विवाद, BJP ने कांग्रेस सरकार पर लगाए ये आरोप
संबंधित खबरें
'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
40 mins agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
1 hr agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
6 hrs agoLIVE: राहुल गांधी के साथ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, थोड़ी देर में रैली
7 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
8 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
15 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
15 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
16 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
16 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines