कर्नाटक की विधानसभा में शुक्रवार को सरकारी ठेकों में मुस्लिमों को 4 प्रतिशत आरक्षण देने पर जमकर हंगामा हुआ। सदन ने विधानसभा की कार्यवाही में बाधा डालने के लिए भाजपा के 18 विधायकों को 6 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया। इसे लेकर एक विधेयक भी पारित किया गया। इसके बाद निलंबित विधायकों को उठा-उठाकर सदन से बाहर निकाला गया। इसे लेकर वीडियो भी सामने आया है।
सदन की कार्यवाही में बाधा डालने को लेकर कर्नाटक विधानसभा ने 18 भाजपा विधायकों को छह महीने के लिए निलंबित करने का एक विधेयक पारित किया। कर्नाटक के कानून और संसदीय मामलों के मंत्री एचके पाटिल ने इस विधेयक को पेश किया। सस्पेंड किए जाने के बाद सभी भाजपा विधायकों को विधानसभा से बाहर ले जाया गया।
यह भी पढ़ें : ‘हनीट्रैप के शिकार हुए 48 विधायक…’, कर्नाटक की सियासत में भूचाल मचाने वाले मंत्री केएन राजन्ना कौन?
मार्शलों ने बीजेपी विधायकों को उठाकर बाहर निकाला
कर्नाटक विधानसभा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भाजपा के विधायक मुस्लिमों को 4 फीसदी आरक्षण देने का विरोध करते दिखाई दे रहे थे। दूसरे वीडियो में मार्शलों द्वारा बीजेपी विधायकों को उठाकर ले जाते और सदन से बाहर निकालते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान बीजेपी विधायकों ने भारत माता की जय के भी नारे लगाए।
विधायकों के निलंबन पर क्या बोले मंत्री एमबी पाटिल?
सदन से 18 भाजपा विधायकों के निलंबन पर कर्नाटक के मंत्री एमबी पाटिल ने कहा कि सदस्यों का इस तरह से व्यवहार करना पूरी तरह से अनुचित है। उन्होंने विधानसभा में सभी संभव उल्लंघन किए। यह निलंबन 100% उचित है।
बीजेपी के ये विधायक हुए सस्पेंड
विपक्ष के मुख्य सचेतक डोड्डनगौड़ा एच पाटिल
डॉ. अश्वथ नारायण सीएन
एसआर विश्वनाथ
बीए बसवराज
एमआर पाटिल
चन्नबसप्पा (चन्नी)
बीपी हरीश
डॉ. भारत शेट्टी वाई.
मुनीरथ्ना
बसवराज मट्टीमूड
धीरज मुनीराजु
डॉ. चंद्रु लामानी
बी. सुरेश गौड़ा
उमनाथ ए. कोट्यान
शरणु सलागर
डॉ. शैलेन्द्र बेलदले
सी.के. राममूर्ति
यशपाल ए. सुवर्णा
यह भी पढ़ें : एक्ट्रेस रान्या राव को क्या BJP सरकार ने अलॉट की थी 12 एकड़ जमीन? प्रदेश अध्यक्ष ने दी सफाई
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
37 mins agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
43 mins agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
1 hr ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
3 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
4 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
6 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
6 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
7 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines