Karnataka Election: कर्नाटक में 224 विधानभा सीटों के लिए 10 मई को वोटिंग होनी है। प्रचार पर विराम लग चुका है। इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक बार फिर आरक्षण को लेकर बड़ा दिया। उन्होंने कहा कि संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है और मुसलमानों के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण असंवैधानिक था। इसलिए कर्नाटक में भाजपा सरकार ने इसे हटा दिया।
अमित शाह ने कहा कि आरक्षण के भीतर आरक्षण हमने बहुत सोच समझकर किया है। हमने अनुसूचित जनजाति के आरक्षण के भीतर आरक्षण में हमने कुछ लिमिट तय किए हैं। इसे कांग्रेस हटाना चाहती है मगर मैं ये स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि SC के आरक्षण के भीतर जो आरक्षण हैं, वो नहीं हटेगा। मैं इतना ही कहना चाहता हूं कि अगर आप मुसलिम आरक्षण को 4% से बढ़ाकर 6% करना चाहते हो तो कांग्रेस पार्टी को ये स्पष्ट करना चाहिए कि वो किसका कम करेंगे। वो OBC, SC, ST, लिंगायत या फिर वोकलिंगा, किसका कम करेंगे?
पीएफआई पर बैन लगाकर सुरक्षा को मजबूत किया
इससे पहले हुनगुंडा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि भाजपा ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर प्रतिबंध लगाकर देश की सुरक्षा को मजबूत किया है, लेकिन कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ है। भाजपा न तो मुस्लिम आरक्षण देगी और न ही राज्य में लिंगायत आरक्षण को कम करने देगी।
कांग्रेस ले रहीं SDPI और PFI का समर्थन
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए शाह ने आगे कहा कि कांग्रेस हर जगह झूठे वादे करती है और चुनाव हार जाती है। वे सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) का समर्थन लेती हैं, जो कर्नाटक के लोगों को पसंद नहीं है। आगामी कर्नाटक चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर विश्वास जताते हुए शाह ने कहा कि पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।
शाह ने कहा कि कर्नाटक के सभी क्षेत्रों में मेरा दौरा हुआ है। सभी क्षेत्रों में भाजपा के प्रति रूझान, उत्साह और समर्थन गत चुनाव की सापेक्ष में बहुत बड़ा है। भाजपा वहां पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी
113 है बहुमत का आंकड़ा
224 सीटों वाली कर्नाटक विधानसभा में 10 मई को मतदान होगा और वोटों की गिनती 13 मई को होगी। सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 113 सीटों का है।
यह भी पढ़ें: Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक चुनाव में किसे मिलेगी बजरंगबली की संजीवनी, यहां देखें स्पेशल रिपोर्ट
संबंधित खबरें
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
8 mins agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
31 mins ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
52 mins agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
1 hr agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
3 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
4 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
5 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
5 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
6 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines