Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस भाजपा जैसी डेमोक्रेटिक नहीं बल्कि तानाशाह वाली पार्टी है। बोम्मई ने कहा कि यही वजह है कि बीजेपी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने से पहले अच्छे से सोच रही है और विस्तार से बात कर रही है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को दिल्ली में अपने आवास पर कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सीएम बोम्मई के साथ बैठक की। बैठक में संसदीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, सीटी रवि और कर्नाटक विधानसभा के सदस्य भी मौजूद थे।
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में बोले बोम्मई
बैठक में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए बोम्मई ने कहा कि हमारी पार्टी कांग्रेस की तानाशाही पार्टी की तरह नहीं एक लोकतांत्रिक पार्टी है, इसलिए हम कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने से पहले अच्छी तरह से सोच रहे हैं और विस्तार से बात कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कल एक और आंतरिक बैठक के बाद कर्नाटक की सूची देर शाम जारी की जाएगी। सीएम बोम्मई ने कहा कि हम एक-एक सुझाव को अच्छी तरह समझ रहे हैं और उसके बाद कर्नाटक चुनाव की सूची जारी की जाएगी।
इससे पहले दिन में, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि पार्टी सोमवार को लगभग 170-180 सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी।
संबंधित खबरें
'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
1 hr agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
2 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
2 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
3 hrs agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
4 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
5 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
6 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
6 hrs ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines