Karnataka Assembly Election: कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को कर्नाटक के कलबुर्गी में जनसभा की। इस दौरान बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और पीएम मोदी की तुलना एक जहरीले सांप से कर डाली। उन्होंने कहा, ”प्रधानमंत्री मोदी ‘जहरीले सांप’ की तरह हैं, आप सोचेंगे कि यह जहर है या नहीं। यदि आप इसे चखेंगे, तो आपकी मौत हो जाएगी।”
कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष के इस बयान पर भाजपा में उबाल आ गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और शोभा करंदलाजे ने खड़गे पर पलटवार किया।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के कांग्रेस मतलब झूठी गारंटी वाले बयान पर जयराम रमेश का निशाना, बोले- निराशा और हताशा वाली टिप्पणी
अनुराग ठाकुर बोले- ये बार-बार हार की बौखलाहट है
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शिमला में थे। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर कहा कि बार-बार चुनावों में हार और कांग्रेस की बौखलाहट ये कहीं न कहीं कांग्रेस की मजबूरी बन जाती है मोदी जी को अपमानित करने की, गालियां निकालने की। सोनिया गांधी से लेकर उनके अब तक के अध्यक्ष कभी मोदी जी को मौत का सौदागर कहते हैं, कभी बिच्छू कहते हैं, कोई सांप कहता है….कांग्रेस को देश से माफी मांगनी होगी नहीं तो कर्नाटक की जनता इनकी जमानत जब्त कराकर इनको मुंह तोड़ जवाब देगी।
शोभा करंदलाजे बोलीं- खड़गे देश से माफी मांगें
बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अध्यक्ष हैं। वह दुनिया को क्या बताना चाहता है? पीएम नरेंद्र मोदी हमारे देश के पीएम हैं और पूरी दुनिया उनका सम्मान करती है और पीएम के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना दिखाता है कि कांग्रेस किस स्तर तक गिर गई है। हम चाहते हैं कि वह (खड़गे) देश से माफी मांगे।
और पढ़िए – ‘कैंसर पीड़ितों की समाज करे मदद…’, संघ प्रमुख भागवत ने नागपुर में कैंसर इंस्टीट्यूट का किया उद्घाटन, शिंदे-फडणवीस और अडानी भी रहे मौजूद
खड़गे ने दी सफाई, कहा- मेरा मतलब बीजेपी से था
कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर अपनी टिप्पणी पर स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि यह पीएम मोदी के लिए नहीं था, मेरा मतलब था कि बीजेपी की विचारधारा ‘सांप की तरह’ है। मैंने पीएम मोदी के लिए व्यक्तिगत रूप से यह कभी नहीं कहा, मैंने जो कहा था कि उनकी विचारधारा सांप की तरह है और यदि आप इसे छूने की कोशिश करते हैं, तो आपकी मृत्यु निश्चित है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
चुनाव आयोग का आया बयान, राहुल गांधी के प्रस्ताव को कहा प्रोटोकॉल के खिलाफ
27 mins agoआकाशवाणी भवन से पहले वो 7 मौके, जब-जब हिरासत में लिए गए राहुल गांधी?
37 mins agoहिरासत में लिए गए प्रियंका गांधी-राहुल गांधी, आकाशवाणी भवन से हटाए नेता
1 hr agoPM मोदी के नेतृत्व को 25 वर्ष पूरे, केंद्रीय मंत्रिमंडल से प्रस्ताव पारित
1 hr agoकौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जिन्हें बनाया गया भारतीय वायुसेना का चीफ
3 hrs ago'चुनाव आयोग से मिलकर रहेंगे', आकाशवाणी भवन के पास धरने पर डटे राहुल गांधी
3 hrs agoIMD Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में गिरेगा तापमान
3 hrs agoहोर्मुज में कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में 11 भारतीय घायल, MEA ने की निंदा
4 hrs agoउपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानें कहां-कितना मतदान?
5 hrs agoMSME कंपनियों के लिए 10 हजार करोड़ का फंड, कैबिनेट की बैठक में दो अहम फैसले
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines