Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा के पूर्व नेता लक्ष्मण सावदी शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। सिद्धारमैया ने कहा कि सावदी ने केवल एक ही शर्त रखी है कि उसके साथ उचित व्यवहार किया जाना चाहिए।
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु में कहा कि लक्ष्मण सावदी ने 12 अप्रैल को अथानी निर्वाचन क्षेत्र से अपना टिकट काटे जाने के बाद विधान परिषद सदस्य और भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
डीके शिवकुमार ने कहा कि लक्ष्मण सावदी ने कांग्रेस में आने के लिए कोई शर्त नहीं रखी थई। उन्हें लगता है कि उनका अपमान किया गया है। ऐसे महान नेताओं को कांग्रेस पार्टी में लाना हमारा कर्तव्य है। 9-10 से अधिक मौजूदा विधायक हैं जो हमसे जुड़ना चाहते हैं लेकिन हमारे पास उन्हें समायोजित करने के लिए जगह नहीं है।
सावदी ने सिद्धारमैया के आवास पर की थी शिवकुमार से मुलाकात
सावदी ने शुक्रवार को बेंगलुरु में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार और विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया के आवास पर मुलाकात की थी। शिवकुमार ने कहा कि आज बाद में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जहां सावदी अपना राजनीतिक परिवर्तन आधिकारिक करेंगे।
शिवकुमार ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, “हम शाम 4 बजे लक्ष्मण सावदी का पार्टी में स्वागत कर रहे हैं। वह वहां प्रेस को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने हमारे साथ आने का फैसला किया है।”
सिद्धारमैया बोले- भाजपा को उनके साथ ऐसा बर्ताव नहीं करना चाहिए था
पूर्व सीएम सिद्धरमैया ने कहा, ‘सावदी कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। बीजेपी को उनके साथ ऐसा बर्ताव नहीं करना चाहिए था। उनकी एक ही शर्त है कि उनके साथ ठीक से बर्ताव किया जाए। यह सौ प्रतिशत पक्का है कि उन्हें अथानी सीट से चुनाव लड़ने का टिकट मिलेगा।’ सिद्धारमैया ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि वह अपनी विधानसभा सीट जीतेंगे।
भाजपा ने लक्ष्मण सावदी पर साधा निशाना
लक्ष्मण सावदी के कांग्रेस में शामिल होने पर भाजपा ने उन पर निशाना साधा। भाजपा कर्नाटक प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि चुनाव हारने के बाद भी बीजेपी ने उन्हें डिप्टी सीएम और फिर एमएलसी बनाया, उसके बाद भी वह ऐसे झगड़ों वाली पार्टी (कांग्रेस) में जा रहे हैं जहां नेता दो गुटों में बंटे हुए हैं। उन्होंने बहुत बड़ी गलती की है और बाद में पछताएंगे।
उधर, पूर्व एमएलसी और कांग्रेस नेता रघु अचार शुक्रवार को पार्टी प्रमुख एचडी देवेगौड़ा और पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी की उपस्थिति में पूर्व सहयोगी जद (एस) में शामिल हो गए। बता दें कि वर्तमान कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को समाप्त होगा। 224 सीटों वाली विधानसभा के लिए मतगणना 13 मई को होगी।
संबंधित खबरें
रेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
8 mins agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
32 mins agoLIVE: जयपुर में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 3 की मौत
33 mins agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 hr agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
1 hr agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
9 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
11 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
12 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
14 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines