Karnataka Assembly Election 2023: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कर्नाटक के दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंने उडुपी के कापू में मछुआरों के बीच सभा की। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘मैं आपको आश्वस्त करता हूं कांग्रेस सरकार मछुआरों की जरूरतों के प्रति बहुत संवेदनशील होगी। यह सुनिश्चित करेंगे कि आपके हितों की रक्षा हो।’ कांग्रेस नेता ने इस दौरान बड़ा वादा किया।
राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने पर मछुओं को 10 लाख रुपए का बीमा कवर मिलेगा। साथ ही हर एक मछुआरा को एक लाख रुपए का ब्याज मुक्त कर्ज भी दिया जाएगा। एक दिन में एक से 500 लीटर डीजल तक प्रतिलीटर 25 रुपए की सब्सिडी देने का वादा किया।
महिलाओं को बस में मुफ्त सफर
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही कर्नाटक की महिलाओं को बस में फ्री सफर करने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमने हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जो वादे किए, वो निभाए हैं। हम जो कहते हैं, वो करते हैं, झूठे वादे नहीं करते। हम पीएम मोदी की तरह झूठ नहीं बोलते।
आपने बीजेपी को नहीं चुना था
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस जहां भी सरकार बनाती है वहां कोशिश होती है कि गरीब और कमजोर की मदद की जाए। यहां बीजेपी की सरकार है, जिसे आपने नहीं चुना था। बीजेपी ने लोकतंत्र को नष्ट करके, विधायक चोरी करके ये सरकार बनाई है। ये सच्चाई पूरा कर्नाटक जानता है।
आपकी जेब का पैसा कहां जा रहा?
राहुल ने कहा कि भाजपा विधायक कहते हैं- कर्नाटक CM का पद 2,500 करोड़ में खरीदा जा सकता है। डिंगलेश्वर स्वामी कहते हैं कि- मैं धार्मिक आदमी हूं, इसलिए मुझे डिस्काउंट दिया और 40% की जगह 30% कमीशन लिया। आखिर आपकी जेब से निकाला जाने वाला पैसा जा कहां रहा है?
मैंने आवाज उठाई तो सदन से निकाल दिया
वहीं, मंगलुरु में आयोजित जनसभा में राहुल गांधी ने कहा कि 15 लाख का वादा किया था, प्रति वर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया गया था। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने का वादा किया था। इनमें से एक भी वादा पूरा नहीं हुआ है। जब मैंने इसके खिलाफ आवाज उठाई तो मुझे सदन से निकाल दिया। मैंने सिर्फ ये पूछा था कि प्रधानमंत्री जी आप भ्रष्टाचार की बात करते हो पर कर्नाटक में जो हो रहा है उनको तो आप देखते नहीं।
संबंधित खबरें
'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
5 mins agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
19 mins agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
1 hr agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
3 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
3 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
3 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
4 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
5 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
7 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines