Karnataka Assembly Election 2023: भाजपा राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने बताया है कि 20 अप्रैल तक कर्नाटक चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा की जाएगी। बता दें कि सीटी रवि को भाजपा ने चिकमगलूर से अपना प्रत्याशी बनाया है।
पार्टी की ओर से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद सीटी रवि ने पार्टी को धन्यवाद दिया और कहा कि आज कर्नाटक में कांग्रेस, जद (एस) अकेले लड़ रहे हैं, हालांकि वे ये कहते हैं कि वे भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ेंगे। सीटी रवि ने कहा कि मैं अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करने के लिए पार्टी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।
सीटी रवि बोले- इसलिए भाजपा को पार्टी विद डिफरेंस कहा जाता है
सीटी रवि ने कहा कि इस चुनाव में 52 नए लोगों को मौका दिया गया है। बीजेपी को पार्टी विद डिफरेंस इसलिए कहा जाता है क्योंकि वह नए-नए प्रयोग करती रहती है। भाजपा राज्य में जमीन पर मजबूत है। बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने मंगलवार की देर शाम उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि केंद्रीय चुनाव समिति की सिफारिश पर 189 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। सीएम बसवराज बोम्मई शिगगांव विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। 2018 के विधानसभा चुनाव में सीएम बोम्मई ने शिगगांव सीट से 49 फीसदी वोट पाकर जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस के कैंडिडेट सैय्यद अजीमपीर खादरी को हराया था। वे 2008 से लगातार तीसरी बार विधायक बने थे।
पूर्व आईपीएस भास्कर राव को भी भाजपा ने दिया टिकट
पूर्व आईपीएस ऑफिसर भास्कर राव ने अभी हाल ही के आप छोड़कर भाजपा ज्वॉइन किया था। उन्होंने भाजपा ने चामराजपेट सीट पर उतारा है। भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि उन्होंने कहा कि कांग्रेस कर्नाटक में गुटबाजी का शिकार है। वहीं जेडीएस डूबता जहाज है।
ये होंगी VIP सीट
सीएम बोम्मई को उनकी पुरानी सीट शिगगांव से टिकट मिला है। बीएस येदियुरप्पा के बेटे बिजयेंद्र को शिकारीपुर सीट से टिकट मिला है। मंत्री बी श्रीरामुलू बेल्लारी ग्रामीण सीट से उतारे गए हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि चिक्कमगलुरु से चुनाव लड़ेंगे।
लिस्ट में सबसे ज्यादा ओबीसी वर्ग के कैंडिडेट
उम्मीदवारों की सूची भाजपा ने ओबीसी वर्ग को साधने की कोशिश की है। 32 कैंडिडेट ओबीसी वर्ग से हैं। अनुसूचित जाति से 30 और अनुसूचित जनजाति से 16 उम्मीदवार हैं। इन उम्मीदवारों में 9 डॉक्टर, रिटायर्ड आईएएस-आईपीएस, 31 पोस्ट ग्रेजुएट और 8 महिलाओं को टिकट दिया है।
कांग्रेस जारी कर चुकी है 166 उम्मीदवारों की सूची
कर्नाटक में 224 सीटों के लिए 10 मई को वोटिंग होनी है। 13 मई को नतीजे आएंगे। चुनाव संबंधी अधिसूचना 13 अप्रैल को जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल है। नामांकन पत्रों की जांच 21 अप्रैल तक पूरे कर लिए जाएंगे। नाम वापसी की अंतिम तारीख 24 अप्रैल को रखी गई है।
कांग्रेस ने यहां दो चरणों में 166 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। जबकि जनता दल (सेक्युलर) ने 93 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
संबंधित खबरें
'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
13 mins agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
1 hr agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
4 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
4 hrs agoLIVE: लॉरेंस गैंग से जुड़े हैरी बॉक्सर को अमेरिकन पुलिस ने हिरासत में लिया
4 hrs agoECI का एक और फैसला, दिल्ली समेत 7 राज्यों के लोगों को फिर मिलेगा ये मौका
4 hrs agoदिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
13 hrs agoड्राफ्ट वोटर लिस्ट से मिसिंग वोटर दोबारा जुड़वा सकेंगे नाम, EC ने दी राहत
15 hrs agoरील की सनक! 'गेम' के बहाने आंखों पर बांधी पट्टी, फिर पेट्रोल छिड़क लगाई आग
17 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines