Karnataka-Maharashtra Suspend Bus Services: कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (KSRTC) के बस कंडक्टर पर बेलगावी में मराठी में बात नहीं करने पर लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सुलेभावी के पास हुई। यह इलाका महाराष्ट्र के बॉर्डर से लगता है। वहीं, विवाद के बाद हुए हमले ने कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच अंतरराज्यीय विवाद का रूप ले लिया है। साथ ही शनिवार दोपहर से दोनों राज्यों के बीच बस सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं।
दोनों राज्यों के बीच बस सेवाएं स्थगित
कर्नाटक ने बेलगावी से महाराष्ट्र के लिए बस ऑपरेशन को रोक दिया है और केवल कोगनोली चेकपॉइंट (Koganolli checkpoint) पर अपनी सीमा तक ही बस सेवाएं चल रही हैं। वहीं, महाराष्ट्र ने भी कर्नाटक के लिए बस सेवाएं बंद कर दी हैं। महाराष्ट्र ने अपने बस का ऑपरेशन दोनों राज्यों के बीच सीमा क्षेत्र कागल तालुका (Kagal taluk) तक सीमित कर दिया है। इस हमले से इलाके में तनाव पैदा हो गया है। कई कन्नड़ संगठनों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया और शनिवार को गांव में मार्च निकाला। कर्नाटक नव निर्माण सेना के सदस्यों ने शनिवार को चित्रदुर्ग में महाराष्ट्र के एक बस कंडक्टर के चेहरे पर कालिख पोत दी और उसकी बस के शीशे में तोड़फोड़ की। इसके बाद इस मुद्दे ने राजनीतिक मोड़ ले लिया। जवाबी कार्रवाई में महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं ने कोल्हापुर सेंट्रल बस स्टैंड पर कर्नाटक की एक बस पर भगवा रंग का झंडा बांध दिया और बस पर काला रंग पोत दिया।
3 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 1 नाबालिग हिरासत में
इससे पहले शुक्रवार को बेलगावी में केएसआरटीसी बस कंडक्टर पर मराठी नहीं बोलने के आरोप में कथित रूप से हमला करने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया और एक नाबालिग लड़की को हिरासत में लिया गया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मारुति तुरुमुरी, राहुल नायडू और बालू गोजगेकर के तौर पर हुई है। हालांकि, नाबालिग लड़की द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जवाबी शिकायत दर्ज कराने के बाद कंडक्टर पर POSCO (यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण) एक्स के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कैसे शुरू हुआ विवाद?
दरअसल, यह पूरा मामला फ्री टिकट से जुड़ा है। कर्नाटक में महिलाओं के लिए बस टिकट मुफ्त है। शुक्रवार को एक पुरुष पैसेंजर फ्री टिकट मांग रहा था। मना करने पर बोला कि मराठी में बात करो लेकिन बस कंडक्टर ने बताया कि उसे कन्नड़ आती है। जिससे विवाद बढ़ गया। पीड़ित कंडक्टर महादेव हुक्केरी (51 वर्ष) ने बताया कि जब मैं टिकट काट रहा तभी बस में एक महिला और एक पुरुष बैठे थे। पुरुष के साथ बैठी महिला ने मुफ्त में दो टिकट मांगी, मैंने उसे एक दे दिया और पूछा आप दूसरी टिकट किसके लिए चाहते हैं। इसके बाद महिला ने पुरुष की ओर इशारा किया। इसके बाद मैंने बताया कि कर्नाटक में पुरुषों के लिए बस में मुफ्त सफर की सुविधा नहीं है तो उन्होंने मुझसे मराठी में बात करने को कहा। मैंने कहा कि मुझे मराठी नहीं आती है। मैंने उनसे कन्नड़ में बात करने को कहा। इतनी सी बात पर बस में सवार 6-7 लोगों ने हमला कर दिया। बस के रुकते ही वहां करीब 50 लोग और पहुंच गए। बता दें कि बेलगावी में मराठी भाषी लोगों की अच्छी खासी आबादी है।
बस कंडक्टर अस्पताल में भर्ती
DCP रोहन जगदीश ने बेलगावी के BIMS अस्पताल जाकर कंडक्टर के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात 3 आरोपियों को उनके आवास पर जज के सामने पेश किया। जज ने तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया और नाबालिग को रिमांड होम भेज दिया। वहीं, बेलगावी पुलिस आयुक्त अदा मार्टिन ने पुष्टि की कि नाबालिग ने कंडक्टर के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। मार्टिन ने कहा, ‘लड़की के बयान के आधार पर हमने कंडक्टर के खिलाफ पोक्सो का मामला दर्ज किया है।’ कंडक्टर पर पोक्सो अधिनियम की धारा 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध-प्रदर्शन की चेतावनी
वहीं, इस मामले में कर्नाटक रक्षण वेदिके के बेलगावी जिला अध्यक्ष राजू नशीपुडी (Raju Nashipudi) ने कहा कि कंडक्टर अपनी ड्यूटी कर रहा था। तभी एक छात्रा ने उसे मराठी में बात करने के लिए मजबूर किया और जब कंडक्टर ने कहा कि उसे मराठी नहीं आती, तो लड़की के साथ मौजूद लड़कों ने उस पर हमला कर दिया। जिस कंडक्टर पर हमला हुआ, उसे न्याय देने के बजाय, उसके खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। हम उस पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध-प्रदर्शन करेंगे जहां मामला दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
हिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
2 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
3 hrs agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
3 hrs agoचुनाव आयोग का आया बयान, राहुल गांधी के प्रस्ताव को कहा प्रोटोकॉल के खिलाफ
4 hrs agoआकाशवाणी भवन से पहले वो 7 मौके, जब-जब हिरासत में लिए गए राहुल गांधी?
4 hrs agoहिरासत में लिए गए प्रियंका गांधी-राहुल गांधी, आकाशवाणी भवन से हटाए नेता
5 hrs agoPM मोदी के नेतृत्व को 25 वर्ष पूरे, केंद्रीय मंत्रिमंडल से प्रस्ताव पारित
5 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जिन्हें बनाया गया भारतीय वायुसेना का चीफ
7 hrs ago'चुनाव आयोग से मिलकर रहेंगे', आकाशवाणी भवन के पास धरने पर डटे राहुल गांधी
7 hrs agoIMD Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में गिरेगा तापमान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines