कर्नाटक विधानसभा में बीते दिन जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। हनी ट्रैप मामले पर विपक्षी पार्टियां बीजेपी और JDS ने सत्ताधारी पार्टी को घेरा। विपक्षी विधायकों ने कर्नाटक हाईकोर्ट से हनी ट्रैप मामले की जांच करवाने की मांग की है। वहीं कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर UT खादर ने छह महीने के लिए 18 बीजेपी विधायकों को सस्पेंड कर दिया है।
हाथ में सीडी लेकर की नारेबाजी
राज्य के संसदीय मामलों के मंत्री HK पाटिल ने निलंबन प्रस्ताव को विधानसभा में पेश किया था। स्पीकर ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। इसी बीच BJP और JDS के सदस्य सदन के बीच में नारेबाजी करने लगे। इस दौरान उनके हाथ में सीडी मौजूद थी। सभी ने हाईकोर्ट से हनी ट्रैप मामले की जांच करने की मांग की। वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी आरोपों के लिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
यह भी पढ़ें- यौन उत्पीड़न के आरोप में NIT प्रोफेसर गिरफ्तार, छात्रा ने छेड़छाड़ के लगाए थे आरोप
कांग्रेस नेता का दावा
कांग्रेस पार्टी के सहकारिता मंत्री के.एन.राजन्ना के अनुसार उन्हें हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश की गई। उनका दावा है कि विधायकों के अलावा कई केंद्रीय मंत्री और न्यायाधीश समेत 48 लोग इस साजिश का शिकार हुए हैं।
स्पीकर ने क्या कहा?
बजट सत्र के आखिरी दिन स्पीकर ने बीजेपी के 18 विधायकों को निलंबत कर दिया है। स्पीकर के अनुसार सदन की कार्यवाही में बाधा डालना, अध्यक्ष की गरिमा को नजरअंदाज करना और संसदीय परंपरा को नुकसान पहुंचाने के कारण 18 विधायकों को 6 महीने के लिए निलंबित करने का आदेश दिया जाता है। अगले 6 महीने तक यह सभी विधायक न विधानसभा में प्रवेश ले सकेंगे और न ही स्थायी समिति की बैठकों में भाग लेगें।
कौन-कौन हुआ सस्पेंड?
कर्नाटक विधानसभा से सस्पेंड 18 विधायकों की लिस्ट में बीजेपी के मुख्य सचेतक दोड्डन्ना गौड़ा पाटिल, सीएन अश्वथ नारायण, एसआर विश्वनाथ, बीए बसवराजू, एमआर पाटिल, चन्नबसप्पा, बी सुरेश गौड़ा, उमानाथ सुवर्ण, बीपी हरीश, भरत शेट्टी, धीरज मुनिराजू, चंद्रू लमानी, मुनिरत्ना और बसवराज मैटिमूड का नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें- जम्मू में जल शक्ति कर्मचारियों का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
1 hr ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
2 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
3 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
3 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
4 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
4 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
5 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
5 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
5 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines