वॉलीबॉल खेल रहा था 10वीं का छात्र, अचानक मैदान में गिरा और हो गई मौत; CCTV में कैद

अभी मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

CCTV

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ ज़िले में सुरथकल के पास सुरिंजे में वॉलीबॉल खेलते समय अचानक गिरकर 15 साल के एक लड़के की मौत हो गई. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. लड़के का नाम लिखित अमीन है, वह सुरिंजे के कोटे बोलारू स्थित सरकारी स्कूल में 10वीं क्लास में पढ़ता था.

विज्ञापन

अमीन सुरिंजे के प्लेग्राउंड में अपने दोस्तों के साथ वॉलीबॉल खेल रहा था. तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह मैदान में ही गिर गया.

विज्ञापन

CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि अमीन वॉलीबॉल सर्व करते हैं और फिर विरोधी टीम के शॉट को वापस करने के लिए नेट की ओर दौड़ रहे हैं. कुछ ही देर बाद, वह अपने हाथ ऊपर उठाता है और अचानक जमीन पर गिर जाता है. इसके बाद उसके साथी खिलाड़ी उसकी ओर दौड़ते हैं.

विज्ञापन

वहां मौजूद लोग उसे तुरंत पास के अस्पताल ले गए. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश खूब कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए. हालांकि, अभी अमीन की मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है. पुलिस इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ