Karnataka Accident: कर्नाटक में सोमवार की दोपहर एक कार और प्राइवेट बस की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में दो बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई। यह घटना घटना मैसूरु के पास तनरसिंहपुरा की है। इस हादसे में कार में सवार लोगों में से एक बाल-बाल बच गया और उसका इलाज चल रहा है।
मैसूर की एसपी सीमा ने 10 मौतों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर रही है। शवों को कड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला गया है। उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
कोप्पल में छह लोगों ने दम तोड़ा
इससे पहले कर्नाटक के कोप्पल जिले में रविवार को एक कार लॉरी से टकरा गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की शिनाख्त राजप्पा बनगोड़ी, राघवेंद्र, अक्षय शिवशरण, जयश्री, राखी और रश्मिका के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि यह घटना कोप्पल जिले के कुश्तगी तालुक में कालाकेरी के पास हुई।
पुलिस ने आगे बताया कि मृतक विजयपुर से बेंगलुरु की यात्रा कर रहे थे जब इंडिका कार का टायर फट गया और एक लॉरी से टकरा गई। घटना के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। इस बीच, मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि सीएम सिद्धारमैया ने दुर्घटना में पीड़ितों के परिजनों को 2 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखे फोड़ने की इजाजत, दिवाली के मौके पर मिली मंजूरी
8 mins agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
27 mins agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
35 mins agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
57 mins agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
1 hr agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
1 hr agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
2 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
3 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
4 hrs ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines