Karan Singh on Article 370 Jammu Kashmir People Accept Supreme court Verdict: सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में पांच जजों की संवैधानिक बेंच ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के अपने पिछले फैसले को बरकरार रखा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने अपने और न्यायमूर्ति गवई और न्यायमूर्ति सूर्यकांत के लिए फैसला लिखते हुए कहा कि संविधान का अनुच्छेद 370 एक अस्थायी प्रावधान था और राष्ट्रपति के पास इसे रद्द करने की शक्ति है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कुछ पार्टियों के नेता निराश हुए। जिसमें डीपीएजी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद भी शामिल हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर के आजादी से पहले प्रधानमंत्री रह चुके महाराजा हरि सिंह के बेटे और कांग्रेस नेता करण सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया।
अगले चुनाव में अपनी ऊर्जा लगाएं
उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के पिछले फैसले को बरकरार रखने पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से जम्मू-कश्मीर का एक वर्ग खुश नहीं होगा। मेरी सलाह है कि उन्हें कोर्ट के फैसले को स्वीकार करना चाहिए। इसलिए अनवाश्यक रूप से इसका विरोध करने से कोई फायदा नहीं। उन्होंने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को नकारात्मकता विकसित करने बजाय अगले चुनाव में अपनी ऊर्जा लगानी चाहिए।
ये भी पढ़ें: Article 370: 5 अगस्त, 2019 का वो ऐतिहासिक फैसला…जानें 4 साल पहले कब-क्या हुआ
अगले चुनाव में लगाएं अपनी ऊर्जा
सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले को बरकरार रखामहाराजा हरि सिंह के बेटे करण सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में लोगों का एक वर्ग है, जो इस फैसले से खुश नहीं होगा। मेरी उन्हें ईमानदार सलाह है कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट के फैसले को स्वीकार करना चाहिए और उन्हें इस तथ्य को स्वीकार करना चाहिए कि अब सुप्रीम कोर्ट भी अपने फैसले को बरकरार रखा चुका है और इसलिए अब अनावश्यक रूप से दीवार पर सिर मारने का कोई मतलब नहीं है। अब मेरा सुझाव यह है कि उन्हें अगले चुनाव के लिए अपनी ऊर्जा लड़ाई में लगानी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर आर्टिकल 370 हटाए जाने का विरोध करने की जगह लोगों को अपनी ऊर्जा को नकारात्मकता फैलाने में नहीं लगानी चाहिए।
संबंधित खबरें
मॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
24 mins agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
52 mins agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
56 mins agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
1 hr agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
2 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
3 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
5 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
5 hrs agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
6 hrs ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines