हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कैसा है गौतम अदाणी के बेटे करण अदाणी का जीवन, चलाते हैं 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की कंपनी

Karan Adani son of Gautam Adani: करण अदाणी के नेतृत्व में APSEZ का काफी विस्तार हुआ है। 3 जनवरी, 2024 तक कंपनी का बाजार पूंजीकरण 2,36,000 करोड़ रुपये है। करण अडाणी की कुल संपत्ति लगभग 1.2 बिलियन डॉलर आंकी गई है।

विज्ञापन

Karan Adani son of Indias richest man Gautam Adani: हाल ही में देश के सबसे बड़े कारोबारी गौतम अदाणी के बेटे करण अदाणी एपीएसईजेड के नए प्रबंध निदेशक यानी एमडी बनाए गए। इसके पहले वे एपीएसईजेड के सीईओ थे। उन्होंने 2016 में कंपनी के सीईओ के रूप में कार्यभार संभाला था। वे 2019 से APSEZ से जुड़े हैं। अब उनकी जगह निसान मोटर्स के अश्वनी गुप्ता कंपनी के नए सीईओ बने हैं। करण पर अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी लिमिडेट की जिम्मेदारी भी है।

करण अदाणी से पहले एपीएसईजेड के एमडी अदाणी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम आदाणी थे। करण अदाणी के आदाणी पोर्ट का सीईओ बनने के बाद से कंपनी ने चार नए पोर्ट और टर्मिनल हासिल किए। इसमें से एक पोर्ट श्रीलंका में और एक इजराइल में है। कंपनी के पास इस समय 14 से ज्यादा बंदरगाह हैं। इसमें कुछ भारत में तो कुछ विदेशों में हैं।

ये भी पढ़ें-Explainer: भारत-मालदीव विवाद के बीच क्यों कूदा इजराइल, मालदीव के आईना दिखाने के पीछे की वजह?

विज्ञापन

करण की है एक बेटी भी

करण अदाणी की पत्नी का नाम परिधि अदाणी है। परिधि एक वकील हैं। दोनों की शादी साल 2013 में हुई थी। 2016 में उनकी एक बेटी हुई। इस जोड़े की बेटी का नाम अनुराधा है। करण अडाणी का जन्म 7 अप्रैल 1987 को गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। उन्होंने पड्यू यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कंप्लीट किया है किया है। उन्होंने अमेरिका से इकोनामिक्स की डिग्री भी हासिल की है। करण अदाणी के छोटे बेटे का नाम जीत अदाणी है। जीतन गौतम अदाणी के छोटे बेटे हैं। वे अडानी एयरपोर्ट्स बिजनेस की जिम्मेदारी संभालते हैं।

विज्ञापन

2,36,000 करोड़ की कंपनी

डीएनए की एक रिपोर्ट के मुताबिक, करण अदाणी के नेतृत्व में APSEZ का काफी विस्तार हुआ है। 3 जनवरी, 2024 तक कंपनी का बाजार पूंजीकरण 2,36,000 करोड़ रुपये है। करण अडाणी की कुल संपत्ति लगभग 1.2 बिलियन डॉलर आंकी गई है। भारतीय करेंसी में यह 9,980 करोड़ रुपये होता है। वहीं फोर्ब्स के अनुसार उनके पिता गौतम अदाणी दुनिया के 16वें सबसे अमीर शख्स हैं। गौतम अडानी की कुल संपत्ति 77.5 बिलियन डॉलर है। भारतीय मुद्रा में यह 6,44,548 करोड़ रुपये होता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-PM Modi के Lakshadweep दौरे से क्यों तिलमिलाया Maldives? भारत के खिलाफ सोशल मीडिया पर मंत्री कर रहे अपमानजनक पोस्ट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola