Who is Kapil Kulshreshtha: आज के समय में नौकरी कितनी मुश्किल से मिलती है? अगर कोई आपको नौकरी से बिना वजह निकाल दे तो कैसा लगेगा? आप उसे कोसेंगे। लेकिन एक ऐसा शख्स भी है, जिसको दिग्गज कंपनी ने अचानक बिना किसी कारण नौकरी से निकाल दिया। लेकिन इस आदमी ने दुख जताने के बजाय कंपनी का आभार जताया। पूर्व कर्मचारी का नाम कपिल कुलश्रेष्ठ है, जिन्होंने माइक्रोसॉफ्ट से अचानक बिना किसी कारण बाहर निकाल दिए जाने की अपनी अप्रत्याशित यात्रा के बारे में बताया है।
कपिल माइक्रोसॉफ्ट में वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक थे। जिनको बिना किसी चेतावनी दिए कंपनी ने बाहर कर दिया। लेकिन कपिल ने अपनी बर्खास्तगी को झटके के तौर पर नहीं लिया। उन्होंने इसे एक निर्णायक क्षण माना। 25 अगस्त 2005 को उन्हें बर्खास्त किया गया था। कपिल माइक्रोसॉफ्ट हैदराबाद में तैनात थे। जिन्होंने अब लिंक्डइन पर अपने अनुभवों को शेयर किया है।
यह भी पढ़ें:‘महिला को प्रेग्नेंट करो और 25 लाख पाओ…’, आपके पास तो नहीं आया ये मैसेज! आए तो करें ये काम
कपिल के अनुसार उन्हें अचानक कंपनी के निर्णय पर पहले तो गुस्सा आया। ऐसे लगा जैसे सब खत्म हो जाएगा, असफलता की गहरी भावना आ गई। उन्होंने सबसे पहले पत्नी को फोन कर जानकारी दी। जिन्होंने तुरंत उनको घर आने की सलाह दी। जिसके बाद दोनों ने बातचीत कर फैसला लिया कि वे लोग निराश नहीं होंगे। स्थिति का सामना करेंगे। जिसके बाद उन्होंने विकल्प खोजने शुरू किए और प्लानिंग के साथ काम शुरू किया।
अब कपिल उस फैसले को ऐतिहासिक बताते हैं। वे नौकरी से निकाले जाने के बाद अपने मैनेजर से मिले। बातचीत के बाद उनको सलाह मिली कि जो हुआ, उसे भूल जाओ। नई शुरुआत करो। इसके बाद उन्होंने 3 सप्ताह तक नई नौकरी की तलाश की और नेटवर्किंग, बायोडाटा में सुधार किया। अपने पुराने संपर्कों से कॉन्टैक्ट किया।
डर का सामना करना जरूरी
ये समय काफी कठिन था। लेकिन बाद में कॉग्निजेंट में मौका मिल गया। कपिल के अनुसार अगर उनकी नौकरी नहीं जाती तो वे विकास का महत्वपूर्ण क्षण नहीं पाते। वह एक महत्वपूर्ण मोड़ था। जिसके बारे में अधिक ध्यान देने की जरूरत नहीं है। डर का सामना करना, लक्ष्य को दोबारा हासिल करना या नया रास्ता खोजना आसान काम नहीं होता। आज कपिल अपनी पूरी सफलता का श्रेय माइक्रोसॉफ्ट को देते हैं। वे अपने करियर के झटके को वरदान मानते हैं। कुलश्रेष्ठ उन लोगों को प्रोत्साहित होने के लिए कह रहे हैं, जो उनके जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं। उनका कहना है कि रणनीतिक योजना बनाकर मुश्किल से मुश्किल घड़ी में भी सफलता हासिल की जा सकती है।
यह भी पढ़ें:11 जुआरियों का शातिर दिमाग, सीटें हटाकर लगाए गद्दे और चलती बस को बना दिया कैसीनो; ऐसे आए काबू
यह भी पढ़ें:32 सेकंड में 50 लाख की लूट, 7 लुटेरों ने नहीं छोड़ा कोई सुराग; एक चाय के कप ने ऐसे खोल दिया राज
संबंधित खबरें
'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़क अखिलेश यादव
53 mins agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
1 hr agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, विदेशी की मौत
2 hrs agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
4 hrs agoLIVE: नोएडा में हत्या मामले में फरार 2 बदमाश मुठभेड़ में किए गए गिरफ्तार
4 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
4 hrs ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
4 hrs ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
5 hrs agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
12 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines