Kannur Crime News: केरल के कन्नूर जिले में हुई एक करोड़ की चोरी का मामला पुलिस ने सुलझा दिया है। वलपट्टनम इलाके में एक चावल कारोबारी के घर से एक करोड़ कैश और 300 सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड चोरी हुए थे। चावल कारोबारी परिवार के साथ एक रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने गए थे। पुलिस ने मामले में पड़ोसी को अरेस्ट किया है। काफी छानबीन के बाद 30 साल के आरोपी लिजेश से पूछताछ की गई थी। आरोपी ने चोरी की बात कबूल कर ली है। पुलिस ने बताया कि चोरी के बाद आरोपी शक के घेरे में था।
ये भी पढ़ें: Cyclone Fengal: 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, लैंडस्लाइड का खतरा, मछुआरों को तटों से दूर रहने की चेतावनी
जांच के दौरान केरल पुलिस को पता लगा कि चोरी को बेहद शातिर ढंग से अंजाम दिया गया है। मामले में ऐसे शख्स का हाथ है, जो घर के बारे में अच्छे से वाकिफ है। पुलिस के खोजी कुत्ते भी आरोपी के घर के सामने खड़े हो गए थे। आरोपी को पता था कि घर में कहां-कहां सीसीटीवी लगे हैं। वह कैमरों में नजर आए बिना आसानी से पैसा और गोल्ड लेकर फरार हो गया था। चोर आसानी से घर के पिछले हिस्से से कूद रेलवे ट्रैक वाले इलाके से फरार हुआ था। पुलिस ने आरोपी से चोरी किया कैश और गोल्ड बरामद कर लिया है।
रसोई की खिड़की से घुसा था घर में
पुलिस ने चावल व्यापारी केपी अशरफ की शिकायत पर केस दर्ज किया था। अशरफ और उनका परिवार मदरै में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। 19 नवंबर को आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। कैश और गोल्ड बेडरूम के लॉकर में था। चोर घर में रसोई की खिड़की की ग्रिल काटकर घुसा था। मौके से एक छेनी पुलिस को मिली थी। 24 नवंबर को वारदात की सूचना के बाद पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए थे। जिसके बाद जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई थी।
ये भी पढ़ें: Cyclone Fengal: सांसें अटका देगा चेन्नई एयरपोर्ट का वीडियो, लैंडिंग के दौरान बाल-बाल बची फ्लाइट
आरोपी इलाके में वेल्डर का काम भी करता था। उसने चोरी के बाद पैसा और गोल्ड अपनी चारपाई के नीचे छिपा रखा था। TOI की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने 2021 में चोरी के 192, 2023 में 519 केस दर्ज किए थे। अभी तक पुलिस 1325 लोगों को इस साल चोरी के आरोप में पकड़ चुकी है। लेकिन कई मामलों में रिकवरी नहीं हो सकी है।
संबंधित खबरें
'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
22 mins agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
36 mins agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
2 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
3 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
4 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
4 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
4 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
5 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
8 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines