Kannur shocker: केरल के कन्नूर जिले में गुरुवार को चलती कार में अचानक आग लग गई। हादसे में कार सवार प्रेग्नेंट महिला और उसके पति की जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दंपति अपने चार जानकारों के साथ चेकअप के लिए अस्पताल जा रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 10.40 बजे कन्नूर फायर स्टेशन के पास अचानक चलती कार में आग लग गई। इस दौरान आगे की सीट पर बैठे दंपति उसमें फंस गए और उनकी मौत हो गई। कार की पिछली सीट पर बैठे चारों लोगों को बचा लिया गया है।
आग की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दंपति के शव को निकालकर जांच पड़ताल में जुट गई। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतकों की पहचान 26 वर्षीय रिशा और उसके पति प्रीजीत के रूप में हुई है।
और पढ़िए – भाजपा ने 20 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, 40 सीटों पर सहयोगी NDPP लड़ेगी चुनाव
प्रत्यक्षदर्शी बोला- हम मदद करने में असमर्थ थे
एक चश्मदीद ने बताया कि कार में अचानक आग ने विकराल रूप ले लिया जिसके बाद हम दंपति को बचाने के लिए कुछ नहीं कर पाए। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के पास मौजूद लोगों को डर था कि कार का फ्यूल टैंक ब्लास्ट हो जाएगा तो ज्यादा लोगों को चोटें आएंगी, इसलिए कोई कार के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।
पुलिस बोली- आग लगने के संबंध में जांच जारी
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस ने कहा कि तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा सत्यापन के बाद ही आग लगने के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने कहा, “ऑटोमोबाइल विशेषज्ञों की मदद से कार की ठीक से जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट के बाद ही आग लगने के कारणों के संबंध में जानकारी मिल पाएगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
22 mins agoगुजरात में 'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर पीएम मोदी ने दिलाई एकता की शपथ
1 hr agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
2 hrs agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
2 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
3 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
3 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
4 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
4 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
6 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines