Kannada actor Darshan Thoogudeepa: कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा की जेल से कुछ फोटो वायरल हो रही हैं। दरअसल, हत्या के मामले में जेल में बंद दर्शन अपने दोस्तों संग मेज-कुर्सी लगाए बैठे हैं। वह अपने दोस्तों के साथ सिगरेट और कॉफी की चुसकी लेते दिख रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि आखिर जेल में किसी हत्यारोपी को इस तरह की सुविधाएं कैसी मिल सकती हैं? वह अपने बैरक से बाहर इस तरह खुले में कैसे पार्टी कर सकते हैं?
अभिनेत्री समेत मामले में अब तक 19 लोग गिरफ्तार
दरसअल, दर्शन और कुछ अन्य लोगों पर उनके फैन रेणुकास्वामी की हत्या करने का आरोप है। बता दें 9 जून 2024 को बेंगलुरु के कामाक्षीपाल्या इलाके में एक अपार्टमेंट के पास रेणुकास्वामी का शव पड़ा मिला था। कन्नड़ पुलिस ने मामले की जांच की तो आसपास के CCTV फुटेज से चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। दरअसल, घटनास्थल पर दर्शन और अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा को देखा गया। इतना ही नहीं मामले की जहां में दोनों के मोबाइल की लोकेशन भी वहां आ रही है। अभी तक पुलिस इस मामले में दर्शन, पवित्रा समेत कुल 19 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
ये भी पढ़ें: Shaitaan का कुछ ही घंटों में होगा TV प्रीमियर, HD में लुत्फ उठा सकते हैं दर्शक
पवित्रा को तंग करता था मृतक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभी तक की पुलिस जांच में सामने आया है कि रेणुकास्वामी अभिनेत्री पवित्रा को आपत्तिजनक मैसेज करता था। पवित्रा और दर्शन ने उसे कई बार ऐसा न करने के लिए समझाया। दावा है कि रेणुकास्वामी ने दर्शन को पवित्रा से दूर रहने की सलाह दी। आरोप है कि पवित्रा के कहने पर दर्शन ने रेणुकास्वामी को किडनैप करवाया। जिसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हुई है।
ये भी पढ़ें: टेलीग्राम CEO के सपोर्ट में उतरे Elon Musk, इंस्टाग्राम के मालिक मार्क जुकरबर्ग को भी घेरा
ये भी पढ़ें: Infertility की समस्या से हैं परेशान? बेडरूम में करें ये 5 बदलाव, दिखेगा चमत्कार!
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
4 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
4 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
5 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
7 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
8 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
10 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
10 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
10 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
11 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines