Kanjhawala death case: अंजलि नशे में थी। हादसे के वक्त अंजलि के साथ स्कूटी पर मौजूद दूसरी लड़की निधि ने मंगलवार रात यह खुलासा किया है। पुलिस को बयान देने के बाद मीडिया के सामने आई लड़की ने कहा, वह (अंजलि) नशे की हालत में थी। लेकिन फिर भी उसने स्कूटी चलाने पर जोर दिया। उसने कहा कार से टकराने के बाद वह कार के नीचे आ गई, उसके साथ घिसटती चली गई। मैं डर गई और वहां से चली गई, किसी से कुछ नहीं बताया।
और पढ़िए –कंझावला कांड: कार के अंदर मौजूद थी लड़की? अब तक कोई सुराग नहीं मिला
ट्रक से टकराने से बची थी
आगे निधि ने कहा- वह होटल में न्यू ईयर की पार्टी करने गई थी। पार्टी से निकलने के बाद दोनों स्कूटी में साथ बैठकर निकले थे। उसने कहा अंजलि ने काफी शराब पी रखी थी। स्कूटी कौन चलाएगा, इस बात को लेकर दोनों में बहस हुई थी। लड़की ने कहा कि अंजलि काफी नशे में थी और एक बार उनकी स्कूटी ट्रक से टकराने से बच गई थी। इससे पहले दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति माालीवाल ने एक टीवी चैनल पर कहा कि निधि को भी जांच के दायरे में लाना चाहिए। कहीं ऐसा तो नहीं कि यह लड़की भी उन लड़कों से मिली हुई है।
पीएम प्रोविजनल रिपोर्ट आई
इससे पहले 12 किलोमीटर सड़क पर घसीटने से अंजलि की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पहले इसकी प्रोविजनल रिपोर्ट आई है। दिल्ली के स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर, सागर प्रीत हुड्डा ने मंगलवार शाम को कहा- मृत लड़की के पोस्टमॉर्टम की प्रोविजनल रिपोर्ट से पता चलता है कि मृत्यु से पहले की चोटें, सदमा और रक्तस्राव और शरीर को घसीटना मौत का कारण था।
अंतिम संस्कार किया गया
वहीं, पोस्टमार्टम के बाद मृतका के पार्थिव शरीर का सुल्तानपुरी में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। इससे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अंजलि की मां से फोन पर बात की है। सीएम ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी। सीएम ने अपने ट्वीट में लिखा कि पीड़िता की मां से बात हुई है। बेटी को न्याय दिलवाएंगे। बड़े से बड़ा वकील खड़ा करेंगे। सीएम ने परिजनों को 10 लाख रुपय मुआवजा देने का ऐलान भी किया है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
28 mins agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
43 mins ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
51 mins agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
2 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
5 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
5 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
8 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
8 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
9 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines