---विज्ञापन---

Kanjhawala death case: अभिनेता Shahrukh khan अंजलि के परिजनों की करेंगे आर्थिक मदद

Kanjhawala death case: अभिनेता Shahrukh khan अंजलि के परिजनों की आर्थिक मदद करेंगे। जानकारी के मुताबिक शाहरुख खान ने मीर फाउंडेशन के जरिए अंजलि सिंह के परिवार की आर्थिक रूप से मदद करेंगे। बताया जा रहा है कि अंजलि केस के बारे में जब अभिनेता को पता चला तो उन्होंने पीड़िता की मां के इलाज […]

Kanjhawala death case: अभिनेता Shahrukh khan अंजलि के परिजनों की आर्थिक मदद करेंगे। जानकारी के मुताबिक शाहरुख खान ने मीर फाउंडेशन के जरिए अंजलि सिंह के परिवार की आर्थिक रूप से मदद करेंगे।
बताया जा रहा है कि अंजलि केस के बारे में जब अभिनेता को पता चला तो उन्होंने पीड़िता की मां के इलाज में मदद करने का निर्णय लिया। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीड़िता अंजलि सिंह के परिवार को 10 लाख की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।

---विज्ञापन---

 

इससे पहले आज सुबह पता चला है कि मामले में चश्मदीद और अंजलि की दोस्त निधि को पहले ड्रग तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। वह जमानत पर बाहर थी। पुलिस के मुताबिक, निधि को दिसंबर 2020 में आगरा कैंट में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, (1985) के तहत दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। तेलंगाना से गांजा लाने के आरोप में उसे आगरा रेलवे स्टेशन पर रोका गया और गिरफ्तार किया गया। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, निधि के साथ समीर और रवि के रूप में पहचाने गए दो लड़कों को भी गिरफ्तार किया गया था।

---विज्ञापन---

यह है पूरा मामला 

31 दिसंबर 2022 की रात को अंजलि सिंह अपनी दोस्त निधि के साथ स्कूटी से घर के लिए निकली थी। कंझावला रोड पर एक तेज रफ्तार से आ रही एक गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी थी। टक्कर में निधि तो बच गई, लेकिन अंजलि गाड़ी के नीचे फंस गई। इस गाड़ी में बैठे युवक अंजलि को करीब 12 किलोमीटर तक घसीटकर ले गए थे। जिससे उसकी मौत हो गई थी।

First published on: Jan 07, 2023 08:54 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola