Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने तेलंगाना में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जो लोग ये सवाल बार-बार पूछते थे कि विपक्ष कहां है, तो सवाल पूछने वाले लोग आंखों में सूरमा लगाकर देख लें कि विपक्ष आज सड़कों पर खड़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले भी लड़ रही थी लेकिन हमारा मैसेज लोगों तक नहीं पहुंच रहा था। इसके बाद पार्टी ने सोचा कि हम लोगों तक पहुंचेंगे, बिना किसी सोशल मीडिया और किसी अन्य मीडिया के।
अभी पढ़ें – ‘हमें मिलकर जम्मू-कश्मीर को नई ऊंचाई पर ले जाना है’, Rojgar Mela में बोले PM मोदी
राहुल गांधी सीधे लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं: कन्हैया कुमार
कन्हैया कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी जैसे लोगों तक सीधा पहुंचते थे, आज राहुल गांधी भी सीधे लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो मजबूती से विपक्ष की भूमिका निभा रही है। कन्हैया कुमार ने कहा कि अक्सर सवाल किया जाता है कि भाजपा से कौन लड़ेगा? तेलंगाना में भी ये सवाल किया जाता है लेकिन अगर भाजपा से लड़ाई का मतलब उसी विचारधारा पर लड़ना है तो ये कोई लड़ाई नहीं है।
कन्हैया कुमार ने कहा कि ये लड़ाई विचारधारा की है। ये लड़ाई गांधी और गोड़से के विचारधाराओं को मानने वाले लोगों के बीच है। पहले भी देश ने गांधी को माना था और आज भी राहुल गांधी को अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि लाखों करोड़ों रुपये खर्च करके राहुल गांधी के खिलाफ जो परशेप्शन बनाया गया था और जो राहुल गांधी के विरोधी हुआ करते थे, आज फोन करके कहते हैं कि आप अच्छा काम कर रहे हैं।
हम लाखों-करोड़ों लोगों की आंखों और चेहरों को पढ़ रहे हैं: कन्हैया कुमार
कन्हैया ने कहा कि राहुल गांधी के बारे में बनाए गए परशेप्शन के बदलते ही सत्ता में बैठे लोगों में खलबली मच गई है। भारत जोड़ो यात्रा किसलिए चलाई जा रही है, इसके बारे में बात करने के बजाए भाजपा के लोग उनके जूता, टीशर्ट और कंटेनर के बारे में बात कर रहे हैं। कन्हैया ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा पांचवे राज्य में पहुंच चुकी है, हम 1300 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा कर चुके हैं और इस दौरान हजारों, लाखों, करोड़ों चेहरों और आंखों को पढ़ रहे हैं।
अभी पढ़ें – PM मोदी और अमित शाह से अगले महीने चिराग पासवान की होगी मीटिंग, उपचुनाव में करेंगे प्रचार
कन्हैया ने कहा कि जब उदयपुर के शिविर में भारत जोड़ो यात्रा निकालने की बात कही गई थी तब ये यात्रा नेताओं की थी। जब यात्रा की तैयारी होने लगी तब ये यात्रा कार्यकर्ताओं की बन गई और अब जब मैं तेलंगाना में आपलोगों से बात कर रहा हूं तो ये यात्रा नेताओं और कार्यकर्ताओं से आगे बढ़कर भारत के लोगों की यात्रा बन चुकी है, उनकी उम्मीदों की यात्रा बन चुकी है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
3 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
4 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
5 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
5 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
7 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
8 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
10 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
10 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
10 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines